पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आज पानी को बचाएंगे तो अगली पीढ़ियों के लिए बचेगा: जल मंच

आज पानी को बचाएंगे तो अगली पीढ़ियों के लिए बचेगा: जल मंच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल मंच की ओर से आज पानी के संरक्षण पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें जल मंच के राष्ट्रीय संयोजक कृष्ण ढुल्ल ने छात्राओं को बताया कि प्राकृतिक जल संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण हो रहे नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक करने का जल मंच ने बीड़ा उठाया है। सेमिनारों के माध्यम से पानी का दुरुपयोग रोकने के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

कृष्ण ढुल्ल ने जल संरक्षण की विधियों के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि पुराने पीढ़ियों ने कुदरत की ओर से दिए गए पानी का बहुत उपयोग किया, लेकिन आज इसका दुरुपयोग हो रहा है। यदि यही हाल रहा, तो दक्षिण अफ्रीका की तर्ज पर आर्मी की निगरानी में एक व्यक्ति को 25 लीटर से भी कम पानी मिलेगा। ढुल्ल ने बताया कि भू वैज्ञानिकों का मानना है कि बैंगलोर को तीन वर्षों में पानी पीने को नहीं मिलेगा। जल बचाने के लिए आज से ही मुहिम से जुड़ेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को पानी मिलेगा। उन्होंने जल विवादों पर कहा कि 6 बड़े विवाद भारत में चल रहे हैं, जिसमें 15 राज्य शामिल है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी समझौते पर अमल नहीं लाया जा रहा है। उस रुप में जल लोकपाल की स्थापना हो। जल लोकपाल सभी जल विवादों से संबंधित मसलों को सुलझाए।

खबरें और भी हैं...