10 सेक्टरों में नहीं दिखा कोई सफाई कर्मी, गंदगी से डस्टबीन रहे ओवरफ्लो
सफाई कर्मचारियों के बुधवार को हड़ताल पर जाने के कारण शहर में सफाई नहीं हो पाई। नगर पालिका कर्मचारी महासंघ, हरियाणा के आह्रवान पर पंचकूला नगर निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर रहे। सफाई कर्मियों के साथ विभिन्न सेक्टरों से गारबेज कलेक्ट कर इसे डम्पिंग ग्राउंड तक पहुंचाने वाले महिंद्रा पिक अप के ड्राइवर ने भी अपना काम ठप रखा। इन सफाई कर्मी व ड्राइवरों ने सेक्टर 4 में अर्बन लोकल बॉडीज डिपार्टमेंट के बाहर दिनभर धरना दिया व हरियाणा गवर्नमेंट के खिलाफ नारेबाजी की। शाम को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के उनकी मांगें मानने के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सेक्टर 7, 8, 9, 10, 16, 17, 15, 19, 20, 21 में सफाई नहीं हुई। आज सुबह नौ बजे तक कुछ एरिये में सफाई कर्मचारियों ने सफाई की लेकिन नौ बजे के बाद सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। डस्टबीन फुल होने से कचरा आसपास एरिया में गिरा रहा। पंचकूला में रोजाना ऐवरेज 150 टन गारबेज निकलता है। आज पंचकूला एमसी के 22 रेगुलर, 580 कॉन्ट्रैक्ट और 333 आउटसोर्स पर रखे सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इसके साथ ही 26 महिंद्रा पिकअप वैन के ड्राइवर ने भी काम ठप रखा और हड़ताल में शामिल हुए। कालका में सफाई कर्मचारी पिछले तीन दिन से हड़ताल पर थे। शाम को सीएम मनोहर लाल द्वारा कॉन्ट्रैक्ट पर रखे कर्मचारियों को पक्का करने व अन्य मांगों को जल्द पूरा करने के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी। यूएलबी ऑफिस के नजदीक मेन रोड पर धरने के दौरान मोबाइल टॉयलेट खड़ा कर दिया गया। इससे मेन रोड की एक लेन ब्लॉक होने से लोगों को आने जाने में कुछ परेशानी हुई।
सफाई कर्मचारियों की मुख्य मांगें : कच्चे कर्मचारियों को वर्दी व जूते देना, कच्चे, ठेके व आउटसोर्सिंग से रखे कर्मचारियों को नियमित करना, नियमित न होने तक उन्हें 18,000 रुपये का वेतनमान देना, समान काम, समान दाम का सिद्धांत लागू करना, निजीकरण, ठेकेदारी प्रथा खत्म करना, सभी कर्मचारियों को 100-100 गज के प्लॉट देना या ग्रुप हाउसिंग सोसायटी बनाकर फ्लैट अलॉट करना, मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देना।
935 कर्मियों के हड़ताल पर रहने का शहर पर ये असर
से-4/5 की डिवाइडिंग पर कर्मियों ने खड़ा कर दिया माेबाइल टॉयलेट, आने-जाने वालों को हुई परेशानी