पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर की रोड गली की सफाई के लिए नहीं आया कोई टेंडर, नगर निगम कोटेशन की बजाय दोबारा मांगेगा एजेंसियों से आवेदन

शहर की रोड गली की सफाई के लिए नहीं आया कोई टेंडर, नगर निगम कोटेशन की बजाय दोबारा मांगेगा एजेंसियों से आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरसात का सीजन शुरू होने में डेढ़-दो माह का समय शेष है लेकिन शहर में रोड गलियों का कॉन्ट्रैक्ट कोई एजेंसी लेने के लिए तैयार नहीं है। पंचकूला नगर निगम ने रोड गलियां साफ करने के लिए इच्छुक एजेंसियों से आवेदन मांगे थे। एक भी एजेंसियों ने यह कॉन्ट्रैक्ट लेने के लिए निगम को आवेदन नहीं जमा कराया है। पंचकूला नगर निगम ने अब विभिन्न सेक्टरों की रोड गलियां सफाई कराने के लिए दोबारा टेंडर लगाने का फैसला किया है। कोटेशन पर कई काम कराने पर उठ रही ऑब्जेक्शन के चलते एक सिरे से इच्छुक एजेंसियों से आवेदन मांगने का फैसला किया है। एमसी ने 2 अप्रैल को विभिन्न सेक्टरों की रोड गलियां साफ कराने के लिए इच्छुक एजेंसियों से आवेदन मांगे थे। आवेदन जमा कराने के लिए एक माह का समय रखा गया था। यह समय 2 मई को खत्म हो चुका है। निगम को इस वर्क के लिए एक भी आवेदन नहीं मिला है। निगम ने 18 विभिन्न सेक्टरों और इंडस्ट्रियल एरिये की रोड गलियां साफ कराने के लिए 98.15 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया था। कोटेशन पर काम कराने की कंट्रोवर्सी के चलते अब एमसी अफसरों ने यह काम भी कोटेशन पर कराने की बजाए दोबारा टेंडर लगाने का फैसला किया है। हालांकि इस बार शॉर्ट नोटिस पर टेंडर लगाया गया है। रोड गलियां साफ करने की इच्छुक एजेंसियां 22 मई को दोपहर तीन बजे तक अपने आवेदन जमा करा सकती हैं।

निगम को मिले टेंडर 22 मई को ही दोपहर 3.30 बजे ओपन कर दिए जाएंगे। रोड गलियों को साफ करने का ठेका लेने वाली एजेंसियों को यह काम छह माह में पूरा करना होगा। पिछले साल भी रोड गलियां साफ कराने के लिए अलॉट हुए टेंडर पर विवाद रहा था। यह कॉन्ट्रेक्ट लेने वाले एजेंसी अपना काम समय पर नहीं कर पाई थी। इससे बरसात होने पर जगह जगह सड़कों पर पानी भरने की समस्या सामने आई थी। काम में देरी के लिए निगम की ओर ठेकेदार को पेनेल्टी भी लगाई गई थी।

किसी एजेंसी ने काम न लिया तो आएगी दिक्कत

अब भी बरसात का मौसम शुरू होने में डेढ-दो माह का समय शेष बचा है लेकिन किसी एजेंसी के काम लेने के लिए आगे न आने पर रोड गलियां ब्लॉक रहने से बरसात के मौसम में पानी खड़ा होने की समस्या सामने आ सकती है। खासतौर पर सेक्टर 19 का एरिया ज्यादा नीचे होने के कारण गलियों में कई फुट पानी खड़ा होने और बारिश का पानी लोगों के घरों में चले जाने की शिकायतें ज्यादा सामने आती हैं। हालांकि निगम सेक्टर 19 की समस्या के समाधान के लिए करीब 24 लाख रुपये से कोटेशन पर चार रेन वाटर हारवेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाने के लिए काम अलॉट कर चुका है।

खबरें और भी हैं...