पत्रकार सम्मान समारोह व संगोष्ठी 20 मई को
देवर्षि नारद जयंती पर 20 मई को पत्रकार सम्मान समारोह एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम हरियाणा संस्कृत अकादमी, पंचकूला की तरफ से अकादमी भवन, सेक्टर 14 में होगा। इसमें हरियाणा उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष डॉ. बी.के. कुठियाला मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा संस्कृत अकादमी, पंचकूला के निदेशक डॉ. सोमेश्वर दत्त करेंगे। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष अशोक मलिक इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत करेंगे।