- Hindi News
- National
- केस सॉल्व करने टाइम पर कैसे पहुंचेगी पुलिस, पीसीआर बीच रास्ते खराब, दूसरी गाड़ी से रस्सी बांधकर ले जाया गया
केस सॉल्व करने टाइम पर कैसे पहुंचेगी पुलिस, पीसीआर बीच रास्ते खराब, दूसरी गाड़ी से रस्सी बांधकर ले जाया गया
पंचकूला| वैसे तो शहर में क्राइम को सॉल्व करने का पंचकूला पुलिस दावा करती है लेकिन मंगलवार की दोपहर पुलिस की पीसीआर की हालत देखकर यह दावा खोखला लगता है। दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस की पीसीआर (एचआर-68-7392) की ऑयल पाइप फटने की वजह से वह सेक्टर 6/5 डिवाइडिंग रोड पर रुक गई। उसके बाद पीसीआर में मौजूद पुलिसकर्मी ने सड़क से गुजर रहे महिंद्रा पिकअप चालक को रोककर उससे मदद मांगी। पिकअप चालक ने पीसीआर के अगले बंफर में रस्सी लगाकर उसे मैकेनिक के पास ले गया।