सेक्टर 12, 12ए और सेक्टर 20 -21 के बीच व्हीकल अंडरपास जल्द बनवाने की मांग को लेकर पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता वीरवार को रोड्स एंड ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी से दिल्ली में मिले। इस अवसर पर इंजीनियर इन चीफ आरके मनोचा भी उनके साथ थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को सेक्टर-12 और 20 के बीच आने जाने वाले लोगों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से आ रही परेशानियों से अवगत कराया। एमएलए गुप्ता ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जसविंद्र सिंह व अन्य के साथ एनएच 73 पर अंडरपास या कट बनाने के लिए स्पॉट का विजिट किया। इस अवसर पर सेक्टर 25, 26, 27 के रेजिडेंट्स भी उनके साथ थे। एमएलए ज्ञानचंद गुप्ता ने नितिन गडकरी को बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से बनाए गए फ्लाईओवर की गलत डिजाइनिंग का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। गुप्ता का दावा है कि केंद्रीय मंत्री गडकरी ने व्हीकल अंडरपास बनाने के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस बारे में सीजेएम-टेक्निकल मनीष रस्तोगी व अन्य अफसरों से बात की और व्हीकल अंडरपास जल्द बनवाने को कहा। गुप्ता ने एनएच-73 पर सेक्टर 25, 26, 27, ट्रिब्यून मित्र विहार के रेजिडेंट्स की सुविधा के लिए एक साइड से दूसरी साइड जाने के लिए अंडरपास, कट ओवर बनवाने की भी मांग की। नितिन गडकरी ने अफसरों से जल्द साइट इंस्पेक्ट कर लोगों के हित में फैसला लेने के निर्देश दिए।
एनएचएआई ने कुछ माह पहले सेक्टर 12ए और 20 के बीच बने फ्लाईओवर के नीचे आने जाने के लिए तीन रास्ते बनाने का नक्शा तैयार किया था। इनमें से एक रास्ता सेक्टर-12 से सेक्टर-20 की तरफ आने और दूसरा रास्ता जाने के लिए होगा। तीसरा रास्ता सेक्टर-12 की तरफ से आने वाले लोगों के लिए यू टर्न का काम करेगा