पंचकूला | हरियाणा स्टॉफ सलेक्शन कमीशन की ओर से एचएसवीपी में जेई पोस्ट के पेपर में ब्राहम्ण समाज को लेकर विवादित सवाल छापने के मामले में किस धारा में एफआईआर की जाए, या नहीं भी की जाए। इस बारे में पंचकूला पुलिस ने डीए से राय मांगी है। इसमें पूछा गया कि किन-किन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए। इसके चलते अब डीए की राय आने के साथ ही पुलिस मामला दर्ज करेगी। शनिवार तक यह राय आई नहीं थी। असल में एचएसएससी के जेई की परीक्षा में ब्राह्मण समाज से संबंधित सवाल पूछने पर विवाद खड़ा हो गया था। जिसे लेकर ब्राह्मण समाज की ओर से लगातार शिकायत देने के बाद सीएम हरियाणा ने ये मामला दर्ज करने को कहा है। कुछ दिन पहले ही ब्राहम्ण समाज के लोगों ने पहले डीसी को शिकायत दी थी। जगदीप अत्री, संजीव भारद्वाज व जितेंद्र शर्मा ने जल्द केस दर्ज करने की मांग की है।