चंडीमंदिर पुलिस थाने में एक चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें रामगढ़ के रहने वाले रोहित गोयल के घर पर लाखों की चोरी की गई है। इसमें रोहित गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वो यहां रामगढ़ में मकान नंबर 150 में रहता है। यहां उसके परिवार में उसकी मां और प|ी भी साथ होते हैं, लेकिन वो सभी सरकारी जॉब में हैं। ऐसे में वो रोजाना की तरह ही सुबह अपनी-अपनी जॉब से निकल जाते हैं। जिसके बाद पीछे से ये चोरी हो गई।
असल में रोहित और उसके परिवार सुबह ही अपनी-अपनी जॉब पर निकल जाते हैं। इसके बाद घर पर कोई भी नहीं होता है। इसके चलते चोरों ने ये मौका देखा और उसके बाद घर में घुसकर यहां चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
रोहित के अनुसार वो सुबह साढ़े 9 बजे सबसे पहले अपने ऑफिस के लिए निकल जाते हैं। इसके बाद अन्य जॉब पर जाते हैं। इसके बाद शाम को सबसे पहले उनकी मां जॉब से वापिस घर पर लौटी तो देखा कि यहां सामान बिखरा हुुआ पड़ा था और अलमारी के लॉक टूटे हुए थे। उन्होंने चेक या तो देखा कि अलमारी से गोल्ड की ज्वेलरी और 18 हजार रुपए कैश चोरी हो गए हैं। इसके अलावा परिवार यह चेक कर रहा है कि और क्या-क्या सामान चोरी किया गया है। उनकी शिकायत पर चंडीमंदिर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। यहां मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने भी जांच की है।