पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मलेरिया के 5 और नए केस कन्फर्म, अब तक 10 मामले

मलेरिया के 5 और नए केस कन्फर्म, अब तक 10 मामले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला में मलेरिया के 5 और नए केस कन्फर्म हुए हंै, जिसके बाद अब इनकी गिनती 10 हो चुकी है। वहीं, सरकारी डिपार्टमेंट्स में अभी भी डेंगू अौर मलेरिया को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। कुछ दिन पहले सेक्टर 3 के स्टेडियम में मच्छरों का लारवा मिला था। वहीं, अब सेक्टर 19 के बिजली निगम में भी लारवा की भरमार है। जब हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम यहां चेकिंग करने पहुंची तो सबसे ज्यादा लारवा देखने को मिला। इसके बाद टीम ने बिजली निगम को नोटिस तक थमा दिया गया। वहीं, हेल्थ डिपार्टमेंट के कई बार लिखने के बाद अब नगर निगम ने 27 फॉगिंग मशीन ख रीद ली है। जिससे एपिडेमिक फैलने पर अलग अलग सेक्टरों में एक साथ फॉगिंग भी की जा सकती है। जबकि, पिछले साल निगम की ओर से मशीनें नहीं खरीदी गई थी और हेल्थ डिपार्टमेंट को डेंगू और मलेरिया पर रोक लगाने में भी परेशानी हो रही थी। वहीं, पंचकूला की सभी प्राईवेट लैब से लेकर प्राईवे अस्पताल तक को नोटिस जारी कर दिए गए है। जिसमें साफ लिखा है कि अगर डेंगू और चिकन गुनिया टैस्ट के 600 रुपए से ज्यादा मरीज से चार्ज किया गया तो उनका क्लीनिक या अस्पताल पर कार्रवाई की जा सकती है। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि कार्रवाई में क्लीनिक या अस्पताल सील भी किया जा सकता है।

बिजली निगम में भी मिला लारवा...

कुछ दिन पहले ही सेक्टर 3 के स्टेडियम में मच्छरों का लारवा मिला था। इसके बाद विभाग की टीमों को सेक्टर 19 स्थित बिजली निगम के दफ्तरों में भी चेकिंग के दौरान लारवा मिला। इसके बाद बिजली निगम को भी हेल्थ डिपार्टमेंट ने नोटिस थमाया। पिछले साल की बात करें तो यहां कई ऐसे बिजली मीटर पड़े थे, जिनमें बरसात का पानी जमा था और इनमें काफी ज्यादा मच्छर भी मिले थे। इसके बाद इस साल भी टीमों को बिजली निगम में सबसे ज्यादा लापरवाही मिली।

ये है फॉगिंग मशीन का स्टेटस

एक व्हीकल फॉगिंग मशीन है, जिसे नगर निगम को हेड आेवर किया गया है। 12 स्मॉल पल्स फॉगिंग मशीन है, इसमें 4 नगर निगम के पास है और 2 वर्किंग है, जबकि 6 कंडम है। 27 नैप सेक पंप है, इसमें 12 वर्किंग हे और 15 कंडम हो चुकी है।

टेस्ट फीस ज्यादा लेने पर यहां कॉन्टैक्ट करें

अगर कोई भी प्राइवेट लैब और अस्पताल मरीज का 600 रुपए से ज्यादा में अलाइजा टेस्ट कर रहा है तो इसकी सूचना सीएमओ ऑफिस को दें। पंचकूला में डेंगू और मलेरिया को लेकर अगर कहीं भी किसी भी मरीज को कोई लापरवाही दिखाई देती है तो वह 0172-2586142 नंबर पर सीएमओ ऑफिस में सूचना दे सकता है।

हेल्थ रिपोर्टर | पंचकूला

पंचकूला में मलेरिया के 5 और नए केस कन्फर्म हुए हंै, जिसके बाद अब इनकी गिनती 10 हो चुकी है। वहीं, सरकारी डिपार्टमेंट्स में अभी भी डेंगू अौर मलेरिया को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। कुछ दिन पहले सेक्टर 3 के स्टेडियम में मच्छरों का लारवा मिला था। वहीं, अब सेक्टर 19 के बिजली निगम में भी लारवा की भरमार है। जब हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम यहां चेकिंग करने पहुंची तो सबसे ज्यादा लारवा देखने को मिला। इसके बाद टीम ने बिजली निगम को नोटिस तक थमा दिया गया। वहीं, हेल्थ डिपार्टमेंट के कई बार लिखने के बाद अब नगर निगम ने 27 फॉगिंग मशीन ख रीद ली है। जिससे एपिडेमिक फैलने पर अलग अलग सेक्टरों में एक साथ फॉगिंग भी की जा सकती है। जबकि, पिछले साल निगम की ओर से मशीनें नहीं खरीदी गई थी और हेल्थ डिपार्टमेंट को डेंगू और मलेरिया पर रोक लगाने में भी परेशानी हो रही थी। वहीं, पंचकूला की सभी प्राईवेट लैब से लेकर प्राईवे अस्पताल तक को नोटिस जारी कर दिए गए है। जिसमें साफ लिखा है कि अगर डेंगू और चिकन गुनिया टैस्ट के 600 रुपए से ज्यादा मरीज से चार्ज किया गया तो उनका क्लीनिक या अस्पताल पर कार्रवाई की जा सकती है। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि कार्रवाई में क्लीनिक या अस्पताल सील भी किया जा सकता है।

लीकेज पॉइंट किए जा रहे चेक... हेल्थ डिपार्टमेंट की ओर से साल 2018 में जनवरी महीने से ही सेंपलिंग सिस्टम शुरू कर दिया गया था। इसके अलावा पंचकूला का सबसे ज्यादा हाई रिस्क एरिया में भी 10 गैंग टीमों ने ब्रीडर चैकिंग के लिए काम शुरू कर दिया है। बायो लोजिस्ट अनिता वासूदेवा ने बताया कि अलग अलग सेक्टर में उनकी टीमें हर लीकेज पॉइंट को भी चेक कर रहे हैं। इसके अलावा ओल्ड पंचकूला, घग्गर बेल्ट, सुरजपुर, कालका, पिंजौर और हाई रिस्क जोन के एरिया में फीवर स्लाइड बनानी शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि हमें डीसी ऑफिस में पानी जमा होने की बात पता चली थी। जिसके बाद वहां टीमों को भेज कर एंटी लारवा दवाई का छिड़काव करवा दिया गया था। डीसी ऑफिस में ओर भी जगह पर चेकिंग की गई थी। इसके बाद हमने सबसे ज्यादा पब्लिक डीलिंग वाले सरकारी डिपार्टमेंट्स में भी टीमें भेजकर दवाई का छिड़काव करवा रहे है। बिजली निगम में भी लारवा मिला था और अब पंचकूला में अलग अलग दफ्तरों में भी हमारी टीम चेकिंग कर रही है।

खबरें और भी हैं...