पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमजान महीने का पहला जुमा, नमाज अदा की

रमजान महीने का पहला जुमा, नमाज अदा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रमजान महीने का शुक्रवार को पहला जुमा रहा, जुमा की नमाज शहर की हर मस्जिद में बड़े अकीदत और एहतराम के साथ अदा की गई। वैसे तो जुमा के दिन अाम दिनों में भी नमाजियों की तादाद काफी रहती है, लेकिन रमजान महीने के जुमा में आम जुमा की बजाय काफी तादाद में नमाज पढ़ाने के लिए लोग मस्जिद में पहुं चे। इसी कारण हर मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए अलग से व्यवस्था रही। जुमा की अजान से पहले ही रोजेदार मुस्लिम अपने काम-काज छोड़कर बेहतरीन लिबास पहन खुशबू लगा मस्जिदों में पहुंच गए। अजान के बाद सुन्नतें अदा की गई। इस दौरान पेश इमाम और आलिमों ने रमजान की अहमियत, सवाब और दीनी बातों पर तकरीर की।

धर्म, समाज और संस्था कार्यक्रम की कवरेज के लिए 7889263870 पर वॉट्सएप करें। sandeep.kaushik@dhrsl.com पर मेल करें।

शनि जयंती पर किया हवन, बच्चों ने काटा केक

सिटी रिपोर्टर | पंचकूला

मनसा देवी कॉॅम्प्लेक्स सेक्टर 5 स्वास्तिक विहार के पास प्राचीन शनिदेव मंदिर में हवन कर शनि जयंती मनाई गई। इस दौरान यहां बच्चों ने शनि जयंती पर केक भी काटा। मंदिर के संचालक अौर पंडित सूरज कुमार बैनर्जी ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी शनि जयंती मनाई गई। उन्होंने बताया कि शाम को पार्टी का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के लिए समोसे और पकोड़ों का भी बंदोबस्त किया गया था। पं. सूरज कुमार बैनर्जी ने बताया कि शनि जयंती के मौके पर मंदिर औरा शनि की प्रतिमा को भी रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया था।

पीर बाबा की दरगाह पर कार्यक्रम, चादर चढ़ाई

सिटी रिपोर्टर | पंचकूला

सेक्टर-3 स्थित देवीनगर में सुल्तान मोहम्मद खान पीर बाबा की दरगाह पर सालाना कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यहां वीरवार रात करीब 1.30 बजे तक कव्वलियाें का भी आयोजन किया गया। इसके अलावा देवीनगर यूथ क्लब और स्थानीय लोगों की ओर से वीरवार को शाम 7 बजे दरगाह पर चादर भी चढ़ाई गई। इसके बाद शाम 7.30 बजे हर बार की तरह केक भी काटा गया। इसके बाद दरगाह पर रात 8 बजे लंगर भी किया गया। धर्मपाल चौधरी ने बताया कि दरगाह पर रात 9 बजे कव्वालियां शुरू कर दी गई थी। दस दौरान यहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माथा टेका। सेवादार जसवंत राय ने बताया कि दरगाह पर हर साल कार्यक्रम किया जाता है। इसमें लंगर के अलावा कव्वालों का भी कार्यक्रम करवाया जाता है।

भारतीय योग संस्थान कल मनाएगा स्थापना दिवस

सिटी रिपोर्टर | पंचकूला

भारतीय योग संस्थान की पंचकूला इकाई अागामी 20 मई को सेक्टर 5 के टाउन पार्क में अपना 23वां स्थापना दिवस मनाएगी। इस समारोह का आयोजन सुबह 5 से 7 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अखिल भारतीय महामंत्री देस राज गुप्ता करेंगे। जानकारी के अनुसार योग के इस कार्यक्रम में आसन, प्राणायाम व सूक्ष्म क्रियाएं करवाई जाएंगी। इस समारोह में चंडीगढ़, मोहाली, रोपड़, कुराली और पंचकूला से 1000 से अधिक साधक शामिल हो रहे हैं।

इस्कॉन मंदिर में होगा संडे फेस्टीवल

पंचकूला | सेक्टर 12 के इस्कॉन मंदिर में रविवार को संडे फेस्टीवल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान यहां शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक पूजा पाठ किया जाएगा। इस्कॉन मंदिर की ओर से रसतत्वा दास ने बताया कि शुक्रवार को यहां कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भगवाने के गीत गाए गए। उन्होंने बताया कि हर रविवार को संडे फेस्टीवल का आयोजन किया जाता है। जिसमें फेस्टीवल खत्म होने के बाद भंडारा भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...