पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फायर ब्रिगेड कर्मी हड़ताल पर, काम करने के लिए निगम ने लगाए 8 होमगार्ड और 13 सफाई कर्मी

फायर ब्रिगेड कर्मी हड़ताल पर, काम करने के लिए निगम ने लगाए 8 होमगार्ड और 13 सफाई कर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फायर ब्रिगेड के 23 से ज्यादा कच्चे कर्मचारी स्ट्राइक पर है आैर हैरानी की बात ये है कि निगम ने इनकी खानापूर्ती पूरी करने के लिए 8 होमगार्ड आैर 13 सफाई कर्मियों को लगाया गया है। अब अगर कहीं आग लगती है और फायर कर्मचारियों की जरूरत पड़ती है तो स्ट्राइक पर बैठे कर्मचारी नहीं, बल्कि निगम की ओर से टेंपरेरी तौर पर दिए गए 8 होमगार्ड और 13 सफाई कर्मियों को भी आग बुझाने के लिए भेजा जाएगा। वहीं, जब इस बारे में फायर ऑफिसर शमशेर सिंह मलिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्ट्राइक पर गए कर्मचारियों की जगह दूसरे स्टाफ को टेंपरेरी तौर पर लगाया गया है। ऐसा नहीं है कि हम इन कर्मचारियों को ही भेजेंगे। जब भी इन कर्मचारियों को भेजा जाएगा तो उनके साथ हमारे कर्मचारी भी रहेंगे। वहीं, स्ट्राइक पर बैठे कर्मचारियों ने भी शुक्रवार को डिमांड्स पर कोई भी कार्रवाई नहीं होने के बाद यूएलबी मनिस्टर कविता जैन का पुतला भी फूंक डाला। इसके बाद कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हमारे स्ट्राइक पर जाने के बाद फायर स्टेशन में अनट्रेंड कर्मचारियों को लगाया गया है।

कालका में भी फायर कर्मियों की हड़ताल जारी...

कालका में भी फायर कर्मियों के अलावा नगरपालिका कर्मचारियों ने हड़ताल के दसवें दिन अपना प्रदर्शन जारी रखा। फायरमैन सहित अन्य कच्चे कर्मचारियो को पक्का करने, ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाने, समान काम समान वेतन व की मुख्य मांगो को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने हड़ताल के 10वें दिन दीपक कुमार सचिव के नेतृत्व में हड़ताल कर धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की व निकाय मंत्री का पुतला फूंका गया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सरवन कुमार जांगड़ा ने बताया कि भाजपा ने विधानसभा चुनावों में कच्चे कर्मियों को पक्का करने व ठेका प्रथा पर रोक लगाने का घोषणा पत्र में वादा किया था। सरकार को बने 42 महीने हो गए है परंतु अभी तक एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ। अग्नि समन सेवा एवं नगर पालिका कर्मचारी संघ से जिला कैशियर रोशन लाल , ऑडिटर अनिल कुमार ,दलजीत ,नरसिंह ,संतोष ,सुरेंदर , मेहर सिंह ,विजय ,आदि ने अपनी बात रखते हुए हड़ताल का समर्थन किया। ये कर्मी 1646 फायर ऑपरेटर की भर्ती रद्द कर फायरमैन व ड्राइवरों को फायर ऑपरेटर के पद पर मर्ज करना और कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का प्रबंध करना व तब तक समान काम के बदले समान वेतनमान लागू किए जाने की मांग कर रहे हैं।

सिटी रिपोर्टर | पंचकूला

फायर ब्रिगेड के 23 से ज्यादा कच्चे कर्मचारी स्ट्राइक पर है आैर हैरानी की बात ये है कि निगम ने इनकी खानापूर्ती पूरी करने के लिए 8 होमगार्ड आैर 13 सफाई कर्मियों को लगाया गया है। अब अगर कहीं आग लगती है और फायर कर्मचारियों की जरूरत पड़ती है तो स्ट्राइक पर बैठे कर्मचारी नहीं, बल्कि निगम की ओर से टेंपरेरी तौर पर दिए गए 8 होमगार्ड और 13 सफाई कर्मियों को भी आग बुझाने के लिए भेजा जाएगा। वहीं, जब इस बारे में फायर ऑफिसर शमशेर सिंह मलिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि स्ट्राइक पर गए कर्मचारियों की जगह दूसरे स्टाफ को टेंपरेरी तौर पर लगाया गया है। ऐसा नहीं है कि हम इन कर्मचारियों को ही भेजेंगे। जब भी इन कर्मचारियों को भेजा जाएगा तो उनके साथ हमारे कर्मचारी भी रहेंगे। वहीं, स्ट्राइक पर बैठे कर्मचारियों ने भी शुक्रवार को डिमांड्स पर कोई भी कार्रवाई नहीं होने के बाद यूएलबी मनिस्टर कविता जैन का पुतला भी फूंक डाला। इसके बाद कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हमारे स्ट्राइक पर जाने के बाद फायर स्टेशन में अनट्रेंड कर्मचारियों को लगाया गया है।

खबरें और भी हैं...