पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होमगार्ड 46 दिन से धरने पर, जवान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में दाखिल

होमगार्ड 46 दिन से धरने पर, जवान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में दाखिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर शु़क्रवार को नेशनल होमगार्ड एसोसिएशन हरियाणा का 46वें दिन भी धरना जारी रहा। हरियाणा होमगार्ड एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विकास रंगा ने बताया कि होमगार्ड जवान राधेश्याम की धरने पर बैठे अचानक तबियत नाजुक हो गई, जो सिविल अस्पताल सेक्टर 6 में एडमिट है। एसोसिएशन के नेशनल चेयरमैन अविनाश सिंह शर्मा ने हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि पिछले 27 अप्रैल को होमगार्ड जवानों की रैली में तिरंगे का अपमान और तिरंगा लिए जवानों के साथ मारपीट करने वाले पुलिस कर्मियों पर 20 तारीख की रात तक एक्शन लिया जाना चाहिए। अगर इन पुलिस कर्मियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जवानों की मांगें जिसमें समान कार्य समान वेतन, बर्खास्त किए गए जवानों की वापसी, महिला होमगार्ड जवानों के गर्भवती रहने पर मातृत्व अवकाश एवं भत्ता, 365 दिनों की ड्यूटी की मांगे पूरी नहीं होने पर 21 मई को चंडीगढ़ सेक्टर 25 के रैली मैदान में धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। राष्ट्रीय महामंत्री कमल किशोर शर्मा ने बताया कि महिला होमगार्ड जवानों का उत्पीड़न हो रहा हैं, मौखिक आदेश पर जवानों को बर्खास्त करके आर्थिक मानसिक शारीरिक शोषण हो रहा है।

खबरें और भी हैं...