पंचकूला | पंचकूला के जिला शिक्षा कार्यालय के प्रांगण में आज हरियाणा लिपिक एसोसिएशन (हैमसा) की जिला पंचकूला इकाई का चुनाव राज्य महासचिव कमलजीत बख्तुआ की अध्यक्षता में किया गया। इसमें सभी सदस्यों द्वारा एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अशोक रंगा को पुन: कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की जानकारी देते हुए सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि आज की बैठक उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा अशोक रंगा को कार्यकारिणी का पुन: जिला प्रधान, मुकेश को सचिव, संजीव कुमार कोषाध्यक्ष, मनमोहन शर्मा वरिष्ठ उपप्रधान, कर्ण धीर सिंह उपप्रधान, आॅडिटर राकेश कुमार, प्रेस सचिव मनमोहन सिंह, संगठन सचिव सत्यपाल तथा मुख्य संरक्षक रामफल को चुना गया।