पंचकूला | सेक्टर-4 में रहने वाले कुणाल शर्मा राजहंस थिएटर में आए थे। उन्होंने अपनी कारण यहां पार्किंग में खड़ी की थी कि अचानक उनकी गाड़ी में आग लग गई। तुरंत गार्ड को बताया। गार्ड की मदद से गाड़ी को पार्किंग से बाहर निकाला। न्यूटन में कर ढलान की तरह छोड़ दिया। इससे गाड़ी पार्किंग से काफी दूर तक चली गई। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया। कार का इंजन पूरी तरह से जल चुका है। मौके पर फायर ब्रिगेड न पहुंचती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
महिला कॉन्स्टेबल का आरोप: छेड़छाड़ करने वाले हेड कॉन्स्टेबल पर केस दर्ज, आगे कार्रवाई नहीं हुई
पंचकूला | लेडी हेड काॅन्स्टेबल ने पंचकूला पुलिस हेडक्वार्टर के हेड काॅन्स्टेबल पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने बताया कि महिला काॅन्स्टेबल ने डिपार्टमेंट के ही हेड काॅन्स्टेबल के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दी थी। केस भी दर्ज किया गया था। मामले की जांच में दाेनों के बीच हुए झगड़े की बात तो साबित हो रही है, लेकिन छेड़छाड़ के लगाए गए आरोपों के अभी तक कोई ठोस सुबुत नहीं मिल पाए हैं। हेड काॅन्स्टेबल और उसकी वाइफ दोनों पुलिस डिपार्टमेंट में हैं। महिला काॅन्स्टेबल भी पुिलस डिपार्टमेंट में ही है। ऐसे में मामले की जांच गहनता से की जा रही है ताकि किसी बेकसूर के साथ अन्याय न हो। आईओ को कहा गया है कि मामले में जल्द ही जांच पूरी कर कार्रवाई करें।