पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेक्टर 3 21 डिवाइडिंग रोड पर कट किया बंद, चौक के लिए अगले हफ्ते डिजाइन होगा तैयार

सेक्टर-3/21 डिवाइडिंग रोड पर कट किया बंद, चौक के लिए अगले हफ्ते डिजाइन होगा तैयार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम ने सेक्टर-21/3 डिवाइडिंग रोड पर ताऊ देवीलाल स्टेडियम व घग्गर नदी के बीच राउंड अबाउट बनाने के लिए टोपोग्राफिकल सर्वे करवाया गया। नगर निगम कमिशनर राजेश जोगपाल ने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के अनुसार अगले हफ्ते राउंड अबाऊट का डिजाइन तैयार किया जाएगा। इसके बाद एस्टीमेट बनाकर उसका टेंडर अलॉट किया जाएगा। जून से काम शुरू कर दिया जाएगा। सेक्टर-21 पार्ट-3 के आरडब्ल्यू के सदस्य वीरवार को नगर निगम के कमिश्नर से मुलाकात कर पार्ट-3 में एंट्रेंस के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से अप्रूव्ड किए गए राउंड अबाउट के प्रोजेक्ट का काम जल्द करवाए जाने की मांग की थी। आरडब्ल्यूए के सदस्यों ने बताया कि सेक्टर के पार्ट-थ्री में सेक्टर 3/21 डिवाइडिंग रोड पर 3 की ओर से कोई एंट्रेंस नहीं होने की वजह से लोग रॉन्ग साइड एंट्री करते हैं।

इस वजह से हुई देरी: नगर निगम के मुताबिक एचएसवीपी की ओर से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट को राउंडअबाऊट से संबंधित डाइमेंशन का डाटा भी अधूरा दिया गया था। पहले तो 3 महीने तक राउंड अबाऊट की प्लानिंग की फाइल एचएसवीपी के पास रही, लेकिन मार्च में एचएसवीपी ने डीटीपी के माध्यम से फाइल नगर निगम को भिजवाई। इसकी वजह सेक्टर एचएसवीपी से नगर निगम को ट्रांसफर होना बताई गई।

सड़क की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी: नगर निगम के जेई भूपेश ने बताया कि आमतौर पर शहर में बने राउंड अबाउट्स 80 व 60 मीटर चौड़ी सड़क बनाया गया है। वहीं, सेक्टर-21/3 की डिवाइडिंग के जिस जगह पर राउंड अबाउट बनाया जाना है वहां पर 20 मीटर चौड़ी सड़क है। राउंड अबाउट की लोकेशन चेंज की जाएगी। इसके लिए सेक्टर 3 व 21 के बी रोड को भी प्लानिंग में शामिल किया जाएगा ताकि सड़क की कुल चौड़ाई कम से कम 60 मीटर किया जा सके।

खबरें और भी हैं...