पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ई दिशा: टोकन सिस्टम रहा बंद,14 काउंटर्स में से सिर्फ 5 पर हुआ काम

ई-दिशा: टोकन सिस्टम रहा बंद,14 काउंटर्स में से सिर्फ 5 पर हुआ काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब 60 लाख रुपए से रेनोवेट हुई ई-दिशा में लाइसेंस और आरसी बनाने का काम शुरू हो गया। पहले ही दिन सेंसरबेस्ड ऑटोमेटिक गेट नहीं चल पाया और न ऑनलाइन सिस्टम से लोगों को टोकन दिए गए। सभी 14 काउंटर्स पर आरसी और लाइसेंस बनवाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन सिर्फ 5 काउंटर पर ही काम हुआ। बाकी बंद रहे। शुक्रवार को काम करवाने पहुंचे लोगों को पहले की तरह कई घंटे इंतजार करना पड़ा। ऑटोमेटिक गेट के ऑपरेट करने पर उसमें से तेज आवाज निकलने की वजह से उसे बंद कर दिया गया। यहां तक कि आवेदकों की फाइलों के साथ टोकन नंबर लगाकर उन्हें बारी-बारी से काउंटर पर बुलाया जा रहा था। कार की रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे अमित सक्सेना ने बताया कि वह सुबह 10 बजे ई-दिशा में कार की रजिस्ट्रेशन करवाने पहुंचे थे और सुबह के 11 बजे तक उनकी बारी भी नहीं आई थी। एसडीएम पंकज सेतिया ने बताया कि कुछ खामियां रह गई हैं, जिन्हें जल्द ठीक कर लिया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर सर्विस कम समय में मिल सके।

9 काउंटर्स रहे बंद ई-दिशा में कुल 14 काउंटर्स हैं। इनमें से 9 काउंटर्स बंद रहे। सिर्फ 5 काउंटर्स पर लोगों का काम हुआ। शनिवार को करीब 100 टोकन लोगों को दिए गए। आखिर में टोकन लेने वालों को करीब दो घंटे तक अपनी टर्न का इंतजार करना पड़ा। यहां तक कि लोग काउंटर के सामने लाइनों में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।

टोकन दिए मैनुअली ई-दिशा में टोकन के लिए काउंटर अलग से बनाया गया है। पहले दिन काउंटर पर ऑनलाइन टोकन नहीं निकलने की वजह से लोगों को मैनुअली पहले की तरह ही टोकन दिए गए। सभी मैनुअली टोकन को फाइलों में लगाकर लोगों को बारी-बारी काउंटर पर काम करवाने के लिए भेजा जा रहा था।

डॉक्यूमेंट्स बनवाने के लिए 20 मिनट नहीं, एक घंटे तक लोग करते रहे इंतजार

यह दावा किया जा रहा जल्द ही ई-दिशा में सरल पोर्टल लागू किया जाएगा और उसके लिए प्रशासन की ओर से प्लानिंग की जा रही है। इस पोर्टल के लागू होते ही ई-दिशा के एक काउंटर पर अलग-अलग विभागों के करीब 100 से ज्यादा काम हो सकेंगे। पायलट प्रोजेक्ट के तहत सरकार की ओर से इसे पंचकूला, कुरुक्षेत्र व करनाल में लागू किए जाने पर काम किया जा रहा है।

परेशान होते रहे लोग

सेक्टर 25 के योगेश कुमार ने बताया कि वह अपने बेटे का लर्निंग लाइसेंस बनवाने पहुंचे थे। पहले तो टोकन देने में देरी कर दी और उसके बाद करीब सवा घंटे इंतजार करने के बाद उनकी बारी आई और उन्होंने अपना काम करवाया। योगेश ने बताया कि प्रशासन की ओर से इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम तो अच्छा किया गया है लेकिन उसके साथ सर्विसेज भी समय पर लोगों को मुहैया करवाए।

सेक्टर-12 के वैभव ने बताया कि वह परमानेंट लाइसेंस बनवाने के लिए सुबह 10 बजे ई-दिशा में पहुंचे थे। 10.45 तक उसका काम नहीं होने के बाद वह अपनी क्लास के लिए निकल गए। क्लास में उसे वीकली टेस्ट में शामिल होना था और वहां पर जाना जरूरी था । उसने बताया कि वह अगले हफ्ते अपना परमानेंट लाइसेंस बनवाएंगे।

खबरें और भी हैं...