पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोगों की शिकायत: एमसी की वेबसाइट पर प्रॉपर्टी टैक्स का रिकॉर्ड है गलत

लोगों की शिकायत: एमसी की वेबसाइट पर प्रॉपर्टी टैक्स का रिकॉर्ड है गलत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला नगर निगम की नई वेबसाइट में कई फीचर्स नए जोड़े गए हैं। इनमें से एक है ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने का भी फीचर है। लोग अॉनलाइन प्रॉपर्टी के एरिया, ओनर का नाम पता करने के साथ अपने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की जानकारी ले सकेंगे। वहीं हेमंत किंगर समेत एमडीसी सेक्टर-6 के रेजिडेंट्स का कहना है कि पंचकूला एमसी की नई बनी वेबसाइट में अभी सुधार की जरूरत हैं। एमसी की वेबसाइट पर एमडीसी, सेक्टर 6 के रेजिडेंट्स का प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ा चढ़ा कर बताया जा रहा है। कुछ ऐसे भी हैं जिनका प्रॉपर्टी टैक्स साल का करीब 4 हजार 200 रुपए बनता है जबकि वेबसाइट पर 12 हजार रुपए दिखाया जा रहा हैं। इस बारे में एमसी ऑफिस जाकर पूछताछ की तो प्रॉपर्टी टैक्स 4 हजार 200 रुपए ही था।

खबरें और भी हैं...