पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एचएसवीपी के जिमखाना क्लबों में स्वीमिंग पूल शुरू, लेकिन सीसीटीवी किसी में नहीं

एचएसवीपी के जिमखाना क्लबों में स्वीमिंग पूल शुरू, लेकिन सीसीटीवी किसी में नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में एचएसवीपी के सेक्टर 6 और सेक्टर 3 के जिमखाना क्लब में स्वीमिंग पूल शुरू हो चुके हैं। इस बार इन दोनों स्वीमिंग पूलों में महिलाओं और फैमिली को लेकर अलग से शिफ्टें भी बनाई गई हैं। उस दौरान बिना परिवार के एंट्री नहीं होगी। एक ओर जहां इन दोनों स्वीमिंग पूल में महिलाओं के लिए अलग से बंदोबस्त किया गया है, वहीं दूसरी ओर सुरक्षा के लिहाज से न तो यहां एंट्रेंस प्वाइंट पर कोई सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉल किया गया है आैर न ही लॉकर सिस्टम का कोई बंंदोबस्त किया गया है। ऐसे में यहां कोई भी आउट साइडर आकर स्वीमिंग के बाद चोरी कर सकता है। इसके अलावा यहां आने वाले लेडीज के साथ भी किसी भी तरह की घटना को अंजाम दे सकता है।

फैमिली और लेडीज के लिए भी अलग से शिफ्ट, विदाउट फैमिली को नो-एंट्री: इस साल सेक्टर 6 के जिमखाना क्लब में फैमिली का भी खास ध्यान रखा गया है। अगर कोई फैमिली अलग से स्वीमिंग करना चाहती है तो उनके लिए सुबह 9 से 10 बजे तक और शाम को 8 बजे से 9 बजे तक शिफ्ट रखी गई है। फैमिली शिफ्ट में विदाउट फैमिली मेंबर की नो-एंट्री है। सुबह की शिफ्ट में लेडीज कैटेगरी के लिए 8 से 9 बजे तक शिफ्ट रखी गई है। शाम काे लेडीज के लिए 4 से 5 बजे तक की शिफ्ट रखी गई है।

सेक्टर 6 और सेक्टर 3 के जिमखाना क्लब में 4500 से ज्यादा मेंबरशिप : सेक्टर 6 और सेक्टर 3 में एक-एक जिमखाना क्लब है। इन दोनों क्लबों में 4500 से ज्यादा मेंबर्स हैं। इन 4500 से ज्यादा मेंबर्स में हरियाणा ही नहीं, बल्कि दूसरे स्टेट के अधिकारी, रिटायर्ड अधिकारी, बिजनेसमैन और कॉर्पोरेट ऑफिसर्स शामिल हंै। सेक्टर 6 के जिमखाना क्लब में 1850 से ज्यादा मेंबर हैं और सेक्टर 3 के जिमखाना क्लब में 2600 से ज्यादा मेंबर्स शामिल हैं।

सेक्टर-6 के जिमखाना क्लब में सीसीटीवी कैमरे नहीं और बिजली बोर्ड भी खुले पड़े

सेक्टर-6 जिमखाना क्लब में स्वीमिंग के लिए ये है टाइमिंग...

मेंबर्स, डिपेंडेंट 800 हर महीने, एक घंटा

गेस्ट मेंबर्स 1800 हर महीने, एक घंटा

गेस्ट मेंबर्स विजिट पर 100

नॉन स्वीमर के लिए कोचिंग 500 हर महीने

रजिस्ट्रेशन फॉर्म चार्जिज 20 रुपए

रजिस्ट्रेशन एंड आई कार्ड 200 रुपए

मॉर्निंग शिफ्ट...

सुबह 6 से 7 बजे तक स्वीमर, नॉन स्वीमर और चिल्ड्रन

सुबह 7 से 8 बजे तक गेस्ट मेंबर्स, नॉन स्वीमर और चिल्ड्रन

सुबह 8 से 9 बजे तक सिर्फ लेडीज

सुबह 9 से 10 बजे तक फैमिली

इवनिंग शिफ्ट...

शाम 4 बजे से 5 बजे तक सिर्फ लेडीज

शाम 5 बजे से 6 बजे तक नॉन स्वीमर और चिल्ड्रन

शाम 6 बजे से 7 बजे तक गेस्ट मेंबर्स, नॉन स्वीमर और चिल्ड्रन

शाम 7 बजे से 8 बजे तक सिर्फ स्वीमर

शाम 8 बजे से 9 बजे तक फैमिली

एंट्री प्वाइंट्स पर सीसीटीवी कैमरा नहीं, पूल के पास ही ब्लॉक पड़े सीवर...

जिमखाना क्लबों में खुले स्वीमिंग पूल में मेंबर्स के अलावा आउट साइडर्स की भी एंट्री है। ऐसे में सेफ्टी प्वाइंट ऑफ व्यू से यहां स्वीमिंग पूल की एंट्रेंस तक पर भी सीसीटीवी कैमरे इंस्टॉल नहीं किए गए। ऐसे में अगर स्वीमिंग पूल में किसी भी तरह की घटना होती है तो यहां से कोई भी आसानी से निकल सकता है। स्वीमिंग पूल में पहले भी कई बार शिकायतें आ चुकी है, जिसमें स्वीमिंग करने वाले लड़के आपस में भी लड़ने शुरू हो जाते है, ऐसे में यहां लेडीज की सेफ्टी पर भी सवाल खड़े होते है। इसके अलावा पूल के पास सीवर सिस्टम के भी मेन हेल्ज है जो ओवरफ्लो हुए पड़े है। जिसके बाद शाम को जिमखाना क्लब के बाहर भी पानी खड़ा हो रहा है।

ये है जिमखाना क्लब में मेंबरशिप के लिए फीस....

जनरल कैटेगरी के लिए 85,000 फीस है, टैक्स अलग से

हरियाणा गवर्नमेंट इम्प्लॉयी के लिए 35,000 फीस, टैक्स अलग से

रिटायर्ड हरियाणा गवर्नमेंट इम्प्लॉयी के लिए 40,000 फीस, टैक्स अलग से

अदर स्टेट और सेंटर गवर्नमेंट के अधिकारियों के लिए 45,000 फीस, टैक्स अलग से

कॉर्पोरेट कंपनीज के ऑफिसर की मेंबरशिप के लिए 2,00,000 फीस, टैक्स अलग से

खबरें और भी हैं...