राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेशाध्यक्ष तरुण सुहाग के नेतृत्व में शुक्रवार को मौलिक शिक्षा निदेशक हरियाणा के साथ हुई। इसमें प्रतिनिधि मंडल के तौर पर कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुंडू, उपाध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, गुरुग्राम जिला प्रधान दुष्यंत ठाकरान ने हिस्सा लिया। प्रदेश कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुंडू ने बताया कि बैठक में कई मुद्दों पर सहमति बनी। जिनमें वर्ष 2011 में नियुक्त जेबीटी टीचर्स की साइंस टीचर्स पद पर पदोन्नति लिस्ट जारी करने पर चर्चा हुई। इसके अलावा निदेशक मौलिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2011 में नियुक्त अंगूठा व हस्ताक्षर जांच में शामिल सभी टीचर्स को अपने पदोन्नति केस भेजने पर सहमति जताई हैं। उन्होंने कहा कि एमआईएस अपग्रेडेशन की प्रक्रिया जारी है और आईटी सेल के सभी कर्मचारी संपर्क में है और शीघ्र ही एमआईएस अपग्रेडेशन कम्प्लीट होगा। उसके बाद सभी टीचर्स के लिए उसको खोला जाएगा। सभी टीचर्स वर्ष 2017-18 की एपीएआर को भरने में जल्दबाजी न करें इसको जुलाई तक इसे कम्प्लीट करना है। इसके लिए कोई बाध्यता नहीं है। मिड-डे मील दुग्ध योजना के अंतर्गत सभी इंचार्ज को सलाह दी जाती है कि वह केवल 31 मई तक का दूध लें। कक्षा प्रथम का लिखित टेस्ट जनवरी में जाकर शुरू होगा उससे पहले केवल मौखिक टेस्ट होगा। मई के मासिक टेस्ट के लिए ब्लू प्रिंट शीघ्र ही जारी कर दिया जाएगा और केवल मई का ही मासिक टेस्ट अध्यापकों को स्वयं बनाना है। इसके अलावा सभी मासिक टेस्ट प्रिंट होकर आएंगे। उन्होंने कहा कि पदोन्नति केस भेजने के लिए सभी प्राइमरी टीचर्स को केवल समरी सीट ही भेजनी है। निजी मिशन की जरूरत नहीं। प्राइमरी टीचर्स पद से मुख्य शिक्षक पद पर पदोन्नति हेतु प्रोग्रेस रिपोर्ट के लिए सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिख दिया गया है। जिसमें जल्दी सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को प्रोग्रेस रिपोर्ट निदेशालय भेजने के लिए कहा है।