पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • येद्दियुरप्पा के इस्तीफे पर यूथ कांग्रेस में खुशी

येद्दियुरप्पा के इस्तीफे पर यूथ कांग्रेस में खुशी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला | यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ होने पर लड्‌डू बांटे। यह लड्‌डू पंचकूला यूथ कांग्रेस के प्रधान सौरव गर्ग के नेतृत्व में बांटे गए। कर्नाटक विधानसभा में भाजपा के बीएस येद्दियुरप्पा ने बहुमत साबित न कर पाने पर शनिवार को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया।

सौरव गर्ग का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद कांग्रेस पार्टी को मिली जीत लोकतंत्र की जीत है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद धक्केशाही से बनी भाजपा की येद्दियुरप्पा सरकार को ढाई दिन बाद मुंह की खानी पड़ी। यह सब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व के कारण संभव हुआ है। इस मौक़े पर जिला प्रभारी घूम सिंह नंगोली व यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं में युवा नेता सुखविन्द्र सुख्खा, डॉ. कादिर, कृष्णा, जसकरण सिंह, हैप्पी अलीपुर, पवन कुमार, प्रतीक राणा, विजय सैनी, साहिब, अभिषेक चौधरी, अभिषेक सैनी, अमन गर्ग आदि मौजूद रहे। सेक्टर 7 में कांग्रेस के पूर्व उपप्रधान तरसेम गर्ग ने भी इस खुशी में लड्‌डू बांटे। तरसेम ने कहा कि कर्नाटक में भाजपा ने धक्केशाही से अपना मुख्यमंत्री बनाया था।

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार बनने का रास्ता साफ होने पर लड्‌डू बांटे

खबरें और भी हैं...