पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचकूला निगम में कोटेशन के नाम पर चल रही लूट: योगेश्वर

पंचकूला निगम में कोटेशन के नाम पर चल रही लूट: योगेश्वर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला | आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश्वर शर्मा का कहना है कि पंचकूला नगर निगम में जमकर लूट चल रही है। महंगी कोटेशन पर चुने हुए प्रतिनिधियों को नजरअंदाज करके काम कराए जा रहे हैं। यह सब निगम के अफसरों के इशारों पर हो रहा है और मेयर समेत ज्यादातर पार्षद निजी स्वार्थों की खातिर चुप्पी साधे हुए हैं। डेवलपमेंट वर्क्स की अलॉटमेंट में प्रोसिजर फोलो नहीं किया जा रहा है। नियमों को नजरअंदाज कर काम हो रहे हैं। योगेश्वर शर्मा ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आम आदमी पार्टी निगम में चल रहे जनता के पैसे की लूट के खिलाफ आगामी हफ्ते में एमसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन करेगी और एमसी अफसरों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने निगम में हुए कामों की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की है। अगर एक हफ्ते में कोई कार्रवाई न हुई तो पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

खबरें और भी हैं...