पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अभयपुर में हुआ भगवान शिव का जागरण

अभयपुर में हुआ भगवान शिव का जागरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 स्थित अभयपुर में शनिवार रात को भगवान शिव का विशाल जागरण करवाया गया। इस जागरण में भगवान शिव के भक्ति गीत गाने के लिए भोजपुरी गायक धरमेंदर तिवारी के अलावा नरेंद्र पांडे और बब्बू चौहान भी पहुंचे।

जागरण रात करीब साढ़े 9 बजे शुरू किया गया। इसमें आशियाना समेत आस पास के भी सैकड़ों भक्तों ने माथा टेका। आयोजक धन्नजय कुमार गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में उनकी ओर से पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को भी आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर निगरानी कमेटी के चेयरमैन हरिंद्र मलिक को आमंत्रित किया गया है। धन्नजय कुमार गुप्ता ने बताया कि दो दिन बाद जागरण का भंडारा भी किया जाएगा।

बच्चों से लेकर बड़ों ने की शनि देव की पूजा

पंचकूला|पंचकूला के माजरी चौक स्थित शिव मंदिर में शनि देव की पूजा-अर्चना की।

धर्म, समाज और संस्था कार्यक्रम की कवरेज के लिए 7889263870 पर वॉट्सएप करें। sandeep.kaushik@dhrsl.com पर मेल करें।

पंचकूला|एमडीसी सेक्टर 5 फेज-1 में प्राचीन शनिदेव मंदिर में शनि जयंती पर किया गया हवन। बच्चों ने केक काटकर मनाई शनि जयंती।

खबरें और भी हैं...