पंचकूला|सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सेक्टर-20 में इंस्पायरेशनल आइरिस वर्कशॉप का अायोजन किया गया। इसमें आस्था शर्मा ने बच्चों को स्किल डेवलप, क्रियेटिविटी और रिसर्च पर ध्यान देकर अपने भविष्य का गोल तय करने के लिए मोटीवेट किया। वाइस प्रिंसिपल मिसेज एस दुग्गल ने सभी को प्रोत्साहित किया।
द ब्रिटिश स्कूल में स्टोरी टेलिंग प्रोग्राम
पंचकूला|द ब्रिटिश स्कूल पंचकूला में स्टोरी टेलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। टीचर्स ने स्कूल परिसर में एक परिवार जैसा माहौल बनाकर विद्यािर्थयों के को कहानियां सुनाई। तीसरी कक्षा की चारवी और पहली कक्षा के आरूश गुप्ता ने चींटी और आलसी झींगुर की कहानी को मनाेरंजक तरीके से बच्चों को सुनाया।
चेस चैंपियनशिप में अनन्या ने जीता मेडल
पंचकूला|पंचकूला सेक्टर 9 स्थित सॉपिंस स्कूल की 9वीं कक्षा की छात्रा अनन्या वढेरा ने सेंट टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल पंचकूला में आयोजित स्टेट चेस चैंपियनशिप 2018-19 में टॉप-10 में स्थान प्राप्त किया और मेडल जीता।
हंसराज स्कूल में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप
पंचकूला|पंचकूला सेक्टर-6 हंसराज पब्लिक स्कूल में लगा रक्तदान शिविर पैरेंट्स व टीचर ने रक्त डोनेट किया।
अध्यापक संघ की इकाई का चुनाव आज
मोरनी|हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ-70 संबधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जिला पंचकूला कार्यकारणी व सभी खंडों के तीन वर्षीय चुनाव 20 मई को जिला शिक्षा अधिकारी पंचकूला कार्यालय में किया जाएगा। जिला महासचिव भटट राजेश शर्मा ने बताया कि यह चुनाव राज्य प्रधान प्रदीप सरीन, संतीव मदौला ने टीचर्स को भाग लेने की अपील की है।