- Hindi News
- National
- घग्गर नदी साफ करने के लिए एनजीओ भी आई सामने, प्लास्टिक भी निकाल रहे बाहर
घग्गर नदी साफ करने के लिए एनजीओ भी आई सामने, प्लास्टिक भी निकाल रहे बाहर
पंचकूला|हरियाणा एन्वार्यनमेंट और क्लाइमेट चेंज द्वारा पंचकूला में घग्गर नदी के पुल के साथ-साथ सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यहां लोग घग्घर नदी में अपना कूड़ा-करकट, पूजा का सामान और प्लास्टिक की वस्तुएं नदी में फेंक देते हैं। इतना ही नहीं आसपास रहने वाले झुग्गी झोंपड़ी वालों ने भी घग्घर नदी में गंदगी फैलाई हुई है। इससे नदी का पानी पूरी तरह दूषित हो चला है और नदी में डाले जाने वाले कूड़े कचरे के कारण पानी का बहाव भी काफी कम हो गया है। हरियाणा एन्वार्यनमेंट द्वारा तीन दिन से रोजाना घग्गर नदी को साफ करने की मुहिम चला रही है। जिसमें हर रोज सुबह 7 से 9 बजे पंचकूला के नजदीक की एनजीओ, नगर सुधार सभा पंचकूला और विभाग के कर्मचारी नदी में डाली गई गंदगी को साफ करने में जुड़ने लग गए हैं। रोज़ाना कई-कई क्विंटल कूड़ा इकट्ठा कर एमसी द्वारा रखे गए ड्रम में डालकर डम्पिंग ग्राउंड तक पहुंचाया जा रहा है। विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. आरके चौहान ने बताया कि यह मुहिम 5 जून तक घग्घर के आसपास चलाई जाएगी।