पंचकूला-पिंजौर खंड की 6 दिवसीय मैथ किट प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-7 पंचकूला में खंड शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह चुग की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यशाला के मुख्य प्रशिक्षक असिन्द्र कुमार व संपर्क फांउडेशन के प्रतिनिधियों नें कक्षा 1 व 2 के अध्यापकों को किट के माध्यम से बेहतर शिक्षण के गुर सिखाए। कार्यशाला के अंतिम दिन 60 अध्यापक व अध्यापिकाओं नें भाग लिया। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी पंचकूला अजीत सिंह चुग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर अध्यापकों को शिक्षण को रोचक बनाने के लिए इन किटों व अन्य सहायता सामग्री के प्रयोग पर बल दिया। यहां उल्लेखनीय है कि गणित किट संपर्क फांउडेशन द्वारा सभी विद्यालयों में निशुल्क प्रदान की गई हैं।
माउंट लिटरा स्कूल में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी
बरवाला/रायपुररानी|माउंट लिटरा ज़ी स्कूल पंचकूला में शनिवार को आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में छिपी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। बच्चों ने वेस्ट मैटीरियल का प्रयोग करके सुंदर क्राफ्ट बनाए। जिसमें सुंदर पेंटिंग्स, पेपर फ्लावर मेकिंग, खिलौने, फोटो फ्रेम, ज्वैलरी बॉक्स, पेन स्टैंड थे। पेरेंट्स अपने बच्चों की क्रिएटिविटी देखकर काफी खुश नज़र आए। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन नरिंदर सिंगला ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की तथा भविष्य में उन्हें ऐसा करते रहने के लिए भी प्रोत्साहित किया l