मोरनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मांधना खंड मोरनी पंचकूला में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, शिक्षा विभाग, शिव कांवड महासंघ चेरिटेबल ट्रस्ट, पीजीआई व रेडक्रॉस के सहयोग से किया गया । इस शिविर में पीजीआई ब्लड बैंक की टीम ने 78 यूनिट रक्त एकत्रित किया। उपजिला शिक्षा अधिकारी ईश्वर मान ने मुख्यअतिथि के तौर पर कार्यक्रम में भाग ले रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। प्रिंसिपल बिमला श्योराण ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि हम रक्तदान कर किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकते हैं । इस अवसर पर इंदू दहिया बीईओ, डॉ. महासिंह सिन्धू बीईओ मोरनी, अनिल कुमार दलाल प्रिंसिपल टिक्करताल, कमलेश धनखड़, जितेन्द्र सिंह कुंडू मौजूद रहे।
धर्म, समाज और संस्था कार्यक्रम की कवरेज के लिए 7889263870 पर वॉट्सएप करें। sandeep.kaushik@dhrsl.com पर मेल करें।