पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भिवानी बोर्ड: 10वीं का रिजल्ट खराब, 5025 में से 2286 स्टूडेंट्स ही पास

भिवानी बोर्ड: 10वीं का रिजल्ट खराब, 5025 में से 2286 स्टूडेंट्स ही पास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिल्लाह गांव के गवर्नमेंट हाई स्कूल की स्टूडेंट रिम्पी रही जिले में टॉपर।

सिटी रिपोर्टर | पंचकूला

सोमवार को हरियाणा भिवानी बोर्ड की ओर से 10वीं का रिजल्ट जारी हुआ। 2018 का रिजल्ट 2017 से 0.32 प्रतिशत कम रहा। इस बार भी लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने बाजी मारी। 22 जिलों में पंचकूला का स्थान 16वां रहा। वहीं, रिजल्ट की श्रेणी में नीचे से 7 वां स्थान रहा। आपको बता दें कि चार दिन पहले 12वीं के बोर्ड में भी पंचकूला का पास प्रतिशत 58.33 प्रतिशत रहा। 10वीं बोर्ड में भी सेक्टर 20 संस्कृति मॉडल स्कूल का 96.72 प्रतिशत रिजल्ट रहा। स्कूल के 61 स्टूडेंट्स में 59 पास रहे। दो की कंपार्टमेंट आई। इसमें से 49 स्टूडेंट्स ने 60 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल किया। बाकी स्टूडेंट्स पास रहे। स्कूल की टॉपर खुशबू 464, सुरेंद्र 463 व बिंदू 456 अंक के साथ रहीं। वहीं सेक्टर 12ए सार्थक मॉडल स्कूल का 97.62 प्रतिशत रिजल्ट रहा। स्कूल के 84 स्टूडेंट्स में से 82 बच्चे पास रहे और एक बच्चे की कंपार्टमेंट व एक बच्चा फेल रहा। स्कूल की टॉपर साक्षी 461 अंक, प्रिंस 459 व निर्देश 450 अंक के साथ रहे। सार्थक व संस्कृति मॉडल जैसे स्कूलों को पीछा छोड़ते हुए इस बार गांव बिल्लाह के गवर्नमेंट हाई स्कूल की रिम्पी डिस्ट्रिक्ट टॉपर रहीं। उन्होंने 500 में से 472 अंक हासिल कर 94.4 प्रतिशत रिजल्ट किया है। रिम्पी के पिता कृष्ण लाल पेशे से किसान और मां करमजीत कौर आंगनबाड़ी वर्कर हैं।

लड़कों से लड़कियों का रिजल्ट 17.58 प्रतिशत ज्यादा...

कुल स्टूडेंट्स 5025

2286 पास 45.49%

लड़कियां 2502

1359 पास 54.32%

लड़के 2523

927 पास 36.74%

खबरें और भी हैं...