एनएचएम इम्प्लॉइज करेंगे हड़ताल, मरीज होंगे परेशान
पंचकूला | एनएचएम कर्मचारियों की स्ट्राइक के कारण मरीजों की परेशानी बढ़ने वाली है। इस बार मुद्दा निजीकरण का है। सोमवार को एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन सीएमओ डॉ. योगेश शर्मा से मिले। एसोसिएशन ने अल्टीमेटम दे दिया गया है कि उनकी मांग पर कोई भी कार्रवाई नहीं हुई तो एंबुलेंस कंट्रोल रूम से लेकर एनएचएम की ओर से अस्पताल और हेल्थ सेेंटर्स पर लगे सभी कर्मचारी काम बंद कर देंगे। मंगलवार से विरोध शुरू कर दिया जाएग। बुधवार को हाजिरी लगाएंगे, लेकिन कोई भी काम नहीं करेगा।