पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीसीटीवी में स्नैचर्स कैद, पुलिस को शक हुआ तो एस्केप रूट से भागे

सीसीटीवी में स्नैचर्स कैद, पुलिस को शक हुआ तो एस्केप रूट से भागे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला | सेक्टर-4 और 15 में स्नैचिंग करने वाले दोनों स्नैचर डिस्कवर बाइक पर शहर में घूम रहे हैं। स्नैचिंग के मामलों को लेकर पंचकूला पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने हाल ही में क्राइम की मीटिंग की। एसीपी क्राइम आर्दशदीप को स्नैचर्स को पकड़ने के लिए कहा गया। तीन गाड़ियों को गश्त पर लगाया गया है। इस दौरान स्नैचर्स दिखे, लेकिन एस्केप रूट से गायब हो गए। स्नैचर्स इंडस्ट्रियल एरिया और हरमिलाप नगर से होते हुए छोटी-छोटी गलियों में तेजी से घुस गए। अब शहर के सभी एस्केप रूट्स पर नाकाबंदी करवाई जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने भी गश्त बढ़ा दी है। क्राइम ब्रांच की टीम को जब स्नैचर्स पर शक हुआ तो स्नैचिंग के दौरान मिली सीसीटीवी फुटेज को निकलवाया गया। इसके बाद जिस रूट पर ये लोग दिखे उस सीसीटीवी फुटेज को भी निकलवाया गया। दोनों जगह की सीसीटीवी फुटेज को मिलाया गया तो सारी कहानी समझ में आई। यानी वारदात को अंजाम देने वाले और एस्केप रूप से भागने वाले लड़के एक ही हैं।

स्नैचिंग वाले दिन...

जब पुलिस से बचकर भागे...

सेक्टर-4 और 15 में कर चुके हैं स्नैचिंग

खबरें और भी हैं...