कैनेडा में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, ऑफिस को ताला, एजेंट फरार
पंचकूला | प्रशासन और पुलिस की परवाह किए बगैर जीरकपुर में कई लोग खुद को ट्रैवल एजेंट बताकर विदेश जाने की चाह रखने वालों को अपनी ठगी का शिकार बना रहे हैं। सोमवार को कई लोग यहां जीरकपुर थाने में पहुंचे। इन लोगों को यहां पटियाला रोड पर चैलेंजर कंसलटेंसी इमीग्रेशन एजेंसी का भरोसा दिलाया। इन लोगों ने मोटी रकम भी एंठी। लोगों ने कहा कि भरोसा दिलाया गया कि वह उसको कैनेडा भेजेंगे। वहां कई क्षेत्रों में नौकरी भी दिलाएंगे। अपनी बातों में फंसाकर लोगों से मेडिकल जांच और वीजा फीस के नाम पर 55 हजार रुपए प्रति व्यक्ति से वसूले। बाद में न तो मेडिकल जांच कराई। न वीजा मिला और न ही पैसे वापस किए। अब वह दफ्तर बंद कर कर फरार हो गया है।