पंचकूला | रेलवे स्टेशन पर पंचकूला साइड डेवलप किया जाए, इसके लिए सोमवार को सांसद व विधायक रेलवे की संसदीय स्थाई समिति के अध्यक्ष सुदीप बंदोपाध्याय से मिले। बंदोपाध्याय ने सोमवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस मौके पर सांसद ने चंडीगढ़-बद्दी रेलवे लाइन प्रोजेक्ट का काम जल्द पूरा करवाने को कहा ताकि उसका फायदा चंडीगढ़, हरियाणा व हिमाचल के लोगों को मिल सके। इसके साथ-साथ उन्होंने यमुनानगर-चंडीगढ़ रेलवे के प्रोजेक्ट के बारे में बंदोपाध्याय से चर्चा की। पंचकूला साइड भी रिजर्वेशन काउंटर की संख्या बढ़ाने, इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने, वेटिंग हॉल बनवाने, प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर लाइट्स लगवाने की मांग की।