पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 लाख के प्लॉट के बदले 12 लाख रुपए दे चुके एन्हांसमेंट, अब 7वीं बार नोटिस

4 लाख के प्लॉट के बदले 12 लाख रुपए दे चुके एन्हांसमेंट, अब 7वीं बार नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला के घग्घर पार के सेक्टरों में रहने वाले लोगों के लिए एक बार फिर से परेशानी खड़ी हो गई है। यानी एन्हांसमेंट। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने अलॉटीज को नोटिस भेज दिए हैं। सेक्टर-25 के मकान नंबर 957 में रहने वाले हरदेव सिंह ने बताया कि सेक्टर-25 के इस प्लॉट को 1994 में एचएसवीपी से अलॉट हुआ था। इसकी एवज में उस दौरान 4 लाख रुपए दिए गए थे। इसके बाद से एचएसवीपी ने छह बार एन्हांसमेंट के नाम पर वसूली कर चुका है। इसी प्लॉट के एवज में 12 लाख रुपए एन्हांसमेंट के तौर पर दिए जा चुके हैं। घग्गर पार के सेक्टरों में रहने वाले 44 हजार अलॉटीज को 7वीं बार एन्हांसमेंट के नोटिस भेजे हैं। नोटिस के साथ वन टाइम पेमेंट करने पर 40 प्रतिशत छूट देने का वादा किया जा रहा है। अलॉटीज एन्हांसमेंट का विरोध कर रहे हैं। एचएसवीपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कोर्ट जाने के लिए तैयारी कर ली गई है।

1994 में सुनाया था अवॉर्ड: घग्गर पार के सेक्टर्स में एचएसवीपी ने जमीन एक्वायर कर अवाॅर्ड सुनाया था। सेक्टर्स बसाने के लिए 1149 एकड़ जमीन एक्वायर की थी। इसके बाद इस जमीन के बारे में कई बार कोर्ट में केस चले। किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा देने के लिए एचएसवीपी ने 44 हजार परिवारों से 7वीं बार एन्हांसमेंट को बोझ डाल रहा है।

इस तरह से लोगों ली ज्यादा एन्हांसमेंट- सेक्टर-25 को 441 एकड़, सेक्टर-26 को 330 एकड़, सेक्टर-24 को 22 एकड़, सेक्टर-27.28 को 700 एकड़ के दायरे में बसाया गया है। यहां पर कमर्शियल प्रॉपर्टी, मार्केट, होटल साइट, स्कूल साइट, क्लीनिक साइट की नियमों के हिसाब से अलॉटीज से एन्हांसमेंट नहीं ली जा सकती। सेक्टर-23 से लेकर सेक्टर-28 घग्घर नदी के साथ-साथ है। नदी के जमीन एचएसवीपी ने सुरक्षा के लिहाज से खाली छोड़ी है। किसानों ने इस जमीन का भी क्लेम मांगा हुआ है। इस जमीन को रीवर बेड कहते हैं। इसके भुगतान के लिए भी एचएसवीपी ने एन्हांसमेंट के नोटिस भेजे हैं। जबकि इस जमीन का अलॉटीज ने इस्तेमाल ही नहीं किया। पब्लिक के अंदरूनी पार्क की एन्हांसमेंट लोगों के हिस्से में बनती है, लेकिन सड़कों की नहीं। अलॉटीज से इन दोनों की एन्हांसमेंट पहले भी वसूली गई है।

इसलिए भेजे नोटिस...

एचएसवीपी ने सेक्टर्स बसाने के लिए जमीन एक्वायर की है। इसकी एवज में जमीन मालिकों को कम मुआवजा दिया और प्लॉट बेचकर अलॉटीज से प्रॉफिट कमाया। जिन किसानों या लोगों को लगा कि उन्हें उनकी जमीन का कम रेट मिला है तो वे कोर्ट में चले गए, फैसला एचएसवीपी के खिलाफ आया। यानी एचएसवीपी की ओर से किसानों को उनकी जमीन का बढ़ा हुआ मुआवजा देने के आदेश दिए। किसानों की रकम अपने पास से देने के बजाय एचएसवीपी ने एन्हांसमेंट के तौर पर अलॉटीज से रकम वसूलकर लौटाने की प्लानिंग बनाई।

इन परिवारों पर पड़ेगा बोझ

सेक्टर-24 में 3 हजार परिवार

सेक्टर-25 में 12 हजार परिवार

सेक्टर-26 में 11 हजार परिवार

सेक्टर-27 में 10 हजार परिवार

सेक्टर-28 में 8 हजार परिवार

अमित शर्मा | पंचकूला

पंचकूला के घग्घर पार के सेक्टरों में रहने वाले लोगों के लिए एक बार फिर से परेशानी खड़ी हो गई है। यानी एन्हांसमेंट। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने अलॉटीज को नोटिस भेज दिए हैं। सेक्टर-25 के मकान नंबर 957 में रहने वाले हरदेव सिंह ने बताया कि सेक्टर-25 के इस प्लॉट को 1994 में एचएसवीपी से अलॉट हुआ था। इसकी एवज में उस दौरान 4 लाख रुपए दिए गए थे। इसके बाद से एचएसवीपी ने छह बार एन्हांसमेंट के नाम पर वसूली कर चुका है। इसी प्लॉट के एवज में 12 लाख रुपए एन्हांसमेंट के तौर पर दिए जा चुके हैं। घग्गर पार के सेक्टरों में रहने वाले 44 हजार अलॉटीज को 7वीं बार एन्हांसमेंट के नोटिस भेजे हैं। नोटिस के साथ वन टाइम पेमेंट करने पर 40 प्रतिशत छूट देने का वादा किया जा रहा है। अलॉटीज एन्हांसमेंट का विरोध कर रहे हैं। एचएसवीपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कोर्ट जाने के लिए तैयारी कर ली गई है।

1994 में सुनाया था अवॉर्ड: घग्गर पार के सेक्टर्स में एचएसवीपी ने जमीन एक्वायर कर अवाॅर्ड सुनाया था। सेक्टर्स बसाने के लिए 1149 एकड़ जमीन एक्वायर की थी। इसके बाद इस जमीन के बारे में कई बार कोर्ट में केस चले। किसानों को बढ़ा हुआ मुआवजा देने के लिए एचएसवीपी ने 44 हजार परिवारों से 7वीं बार एन्हांसमेंट को बोझ डाल रहा है।

इस तरह से लोगों ली ज्यादा एन्हांसमेंट- सेक्टर-25 को 441 एकड़, सेक्टर-26 को 330 एकड़, सेक्टर-24 को 22 एकड़, सेक्टर-27.28 को 700 एकड़ के दायरे में बसाया गया है। यहां पर कमर्शियल प्रॉपर्टी, मार्केट, होटल साइट, स्कूल साइट, क्लीनिक साइट की नियमों के हिसाब से अलॉटीज से एन्हांसमेंट नहीं ली जा सकती। सेक्टर-23 से लेकर सेक्टर-28 घग्घर नदी के साथ-साथ है। नदी के जमीन एचएसवीपी ने सुरक्षा के लिहाज से खाली छोड़ी है। किसानों ने इस जमीन का भी क्लेम मांगा हुआ है। इस जमीन को रीवर बेड कहते हैं। इसके भुगतान के लिए भी एचएसवीपी ने एन्हांसमेंट के नोटिस भेजे हैं। जबकि इस जमीन का अलॉटीज ने इस्तेमाल ही नहीं किया। पब्लिक के अंदरूनी पार्क की एन्हांसमेंट लोगों के हिस्से में बनती है, लेकिन सड़कों की नहीं। अलॉटीज से इन दोनों की एन्हांसमेंट पहले भी वसूली गई है।

गलत कर रहा एचएसवीपी

अलॉटीज से कमर्शियल प्रॉपर्टी जैसे मार्केट, होटल साइट, स्कूल साइट, क्लीनिक साइट के लिए भी लोगों से एन्हांसमेंट ली जा रही है। नियमों के हिसाब से ऐसा नहीं किया जा सकता।

सेक्टर-24 में सोसायटीज...

सेक्टर-24 में 10 सोसायटीज बन चुकी हैं, जबकि बाकी को बनाया जा रहा है। यहां प्रति सोसायटी की जमीन के हिसाब से एन्हांसमेंट को देने के लिए कहा गया है। अभी तक इस सेक्टर को अपनी खुद की मार्केट तक नहीं मिल पाई है। सबसे छोटे सेक्टरों में सेक्टर 24 की गिनती होती है।

सेक्टर 25 में 2 हजार 485 रुपए 99 पैसे प्रति स्क्वेयर मीटर

1 मरला प्लॉट-51,957

डेढ़ मरला प्लॉट-77,935

2 मरला प्लॉट-1,03,914

3 मरला प्लॉट -1,55, 871

6 मरला प्लॉट-3,11, 743

साढे 6 मरले -3,37,72

4 मरला प्लॉट -2,07, 828

8 मरला प्लॉट -4,15, 657

10 मरला प्लॉट -5,19,571

14 मरला प्लॉट -7,45,797

1 कनाल प्लॉट -10,40,115

सेक्टर-26 की 3 हजार 68 रुपए 89 पैसे प्रति स्क्वेयर मीटर

2 मरला प्लॉट मालिक को 1,28, 279

4 मरला प्लॉट-2, 56,559

6 मरला प्लॉट -3,84,838

8 मरला प्लॉट -5,13,118

10 मरला प्लॉट -6,41,398

14 मरला प्लॉट -9, 20, 667

1 कनाल प्लॉट -12, 88, 933

सेक्टर 27 की 2 हजार 236 रुपए 65 पैसे प्रति स्क्वेयर मीटर

4 मरला प्लॉट-1, 86,983

6 मरला प्लॉट-2,80,475

8 मरला प्लॉट -3,73,967

10 मरला प्लॉट -4,67,459

14 मरला प्लॉट -6,70, 995

1 कनाल प्लॉट -9,39,393

इसके अलावा 22 ग्रुप हाउसिंग सोसायटीज भी शामिल हैं।

सेक्टर 28 की 2 हजार 515 रुपए 93 पैसे प्रति स्क्वेयर मीटर

1 मरला प्लॉट -52,582

डेढ मरला प्लॉट-78,874

2 मरला प्लॉट-1,05,165

6 मरला प्लॉट-3,15,497

8 मरला प्लॉट -4,20,663

10 मरला प्लॉट -5,25,635

14 मरला प्लॉट -7,54,779

1 कनाल प्लॉट-10,56,690

खबरें और भी हैं...