पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खेतपुराली की नदी में अवैध माइनिंग करते पोकलेन पकड़ी, टिपर लेकर भागे

खेतपुराली की नदी में अवैध माइनिंग करते पोकलेन पकड़ी, टिपर लेकर भागे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाब में माइनिंग बंद होने के बाद से यहां पंचकूला से इल्लीगल माइनिंग कर पंजाब एरिया में गेवल और बाकी मैटीरियल को पहुंचाया जा रहा है। चंडीमंदिर थाना एरिया, रायपुररानी, पिंजौर, कालका में जमकर अवैध खनन जारी है। रात को अलग-अलग एरिया में पोकलेन को लगाकर ग्रेवल को उठाया जाता है और इसके बाद टिपरों में भरकर पास के स्क्रीनिंग प्लांट और क्रैशरों पर गिरा दिया जाता है। माइनिंग डिपार्टमेंट की टीम ने शनिवार रात सवा 3 बजे रेड कर रायपुररानी के खेतपुराली में एक पोकलेन को पकड़ा है। टिपरों को यहां से भगा दिया गया। बिल्लाह के साथ लगते आसरेवाली में तो दिन में ही इल्लीगल माइनिंग को किया जा रहा है। स्पेशल कच्चे रास्ते को तैयार किया गया है। असल में रायपुररानी पुलिस की ओर से माइनिंग डिपार्टमेंट को कॉल कर बताया गया कि यहां खेतपुराली में माइनिंग की जा रही है। टीम यहां रात करीब सवा तीन बजे पहुंची। यहां टिप्पर तो भगा लिए गए, लेकिन एक पोकलेन मौके पर थी। इस पोकलेन को वीजी वाशिंग प्लांट मालिक ने ड्राइवर से अपने यहां खड़ा करवा लिया, जिसके बाद माइनिंग की टीम यहां पहुंच गई। माइनिंग डिपार्टमेंट की ओर से पूछताछ की गई तो वीजी प्लांट के मालिक कोई भी सही जवाब नहीं दे पाए और उसकी परमिशन भी नहीं दिखा पाए। इसके बाद पोकलेन को थाने ले जाना मुश्किल लगा तो वहीं पर लॉक लगाकर खड़ा करवा दिया गया है। वहीं, माइनिंग डिपार्टमेंट की शिकायत पर आईपीसी की धारा 188, 379, माइनिंग एक्ट 21(4), 4(1) के तहत केस दर्ज किया गया है।

वीजी वाॅशिंग प्लांट का मालिक नहीं दिखा पाया परमिशन, केस दर्ज

नहीं रुक रही अवैध माइनिंग...

सूत्रों के अनुसार पंचकूला के बिल्लाह के साथ लगते गांव आसरेवाली में भी माइनिंग की जा रही हैं। यहां एक रसूखदार दो लोगों के साथ मिलकर माइनिंग करता है। इसमें पोकलेन से दिन में ही खुदाई करवाई जाती है और उसके बाद रामगढ़ के रास्ते पंजाब में इसे सप्लाई किया जाता है। इस बारे में सीआईडी की रिपोर्ट के बाद भी पुलिस और माइनिंग डिपार्टमेंट कोई एक्शन नहीं ले पा रहे हैं। पिंजौर, कालका, चंडीमंदिर, रायपुररानी एरिया में जमकर माइनिंग की जा रही हैं। मौली, नटवाल, आसरेवाली, करणपुर, बुर्जकोटिया एरिया में इल्लीगल माइनिंग की जा रही है।

खबरें और भी हैं...