पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीपांशु बंसल एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त

दीपांशु बंसल एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला|भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस छात्र संगठन, एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान ने छात्र नेता दीपांशु बंसल को एनएसयूआई का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त कर नई जिम्मेदारी सौंपी है। दीपांशु बंसल छात्र राजनीति व प्रदेशहित के कार्यों में सक्रिय रहते हैं। पूर्व चेयरमैन विजय बंसल ने कहा कि उन्हें उनकी बेटे की कामयाबी पर गर्व है। जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा ने बताया कि दीपांशु बंसल समाजहित एवं राजनीतिक क्षेत्र में काफी सक्रिय हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान के आदेशानुसार दीपांशु की तुरंत प्रभाव से नियुक्ति की गई है। उनकी नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। उनकी मेहनत व लगन को देखते हुए ही मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। अपनी नियुक्ति पर दीपांशु बंसल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान, प्रदेशाध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा, उमेश तंवर राष्ट्रीय सचिव, नीरज मिश्रा, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मिद्राश मैथ्यू व समस्त पदाधिकारियों का आभार जताया व ज्यादा से ज्यादा छात्रों को पार्टी में शामिल कराने का आश्वासन दिया। सरकार ने प्रदेश में छात्र संघ चुनाव को बहाल कर दिया है।

खबरें और भी हैं...