पंचकूला|जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक के कार्यालय द्वारा वार्ड 13 में नया राशन डिपो खोलने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और इच्छुक व्यक्ति 22 से 31 मई तक इसके लिए सेक्टर एक मल्टीलेवल पार्किंग की बिल्डिंग तथा बेज नंबर 19-20 सेक्टर 2 स्थित जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। खाद्य एवं पूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 31 मई के बाद डिपो के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन कर्ता की शैक्षणिक योग्यता 12वीं होनी चाहिए। इसके अलावा उसकी उम्र कम से कम 21 वर्ष, आवेदनकर्ता उसी वार्ड का निवासी हो और डिपू धारक का कार्यस्थल सरकारी जमीन पर नहीं होना चाहिए।