- Hindi News
- National
- हॉस्पिटल में दवाई लेने आए 35 साल के युवक की वॉशरूम में संदिग्ध हालात में मौत
हॉस्पिटल में दवाई लेने आए 35 साल के युवक की वॉशरूम में संदिग्ध हालात में मौत
जनरल अस्पताल में इलाज के दौरान वॉशरूम गए एक मरीज की मौत होने का मामला सामने आया है। मनीमाजरा निवासी नरेश कुमार अपनी तबियत बिगड़ने पर सेक्टर-6 के जनरल अस्पताल आया था। वह शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे अस्पताल पहुंचा और दो घंटे तक यहां इमरजेंसी में उसका ट्रीटमेंट चला। इसके बाद करीब 11 बजे जब वह वॉशरूम गया तो उसकी वॉशरूम के अंदर ही मौत हो गई। इस बात का तब पता चला जब मरीज वॉशरूम से बाहर ही नहीं आया। वहीं, अब डॉक्टरों को शक है कि कहीं मरीज पॉयजन खाकर अस्पताल ना आया हो, इसके लिए अब मृतक का पोस्टमाॅर्टम जरूरी हो गया है।
वहीं, मरीज के साथ आए उसके भतीजे हरदीप से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुबह नरेश की काफी ज्यादा तबियत खराब हो गई थी। अस्पताल में डॉक्टर की ओर से मरीज का बीपी भी कंट्रोल नहीं हो पा रहा था। नरेश को ग्लूकोज भी चढ़ाया गया था और उसके बाद ही वह वॉशरूम के लिए गया था। लेकिन वह वॉशरूम में ही गिर गया और बाहर नहीं आया तो पता चला बाद में पता चला मौत हो गई।
लैब में सिक्योरिटी गार्ड्स और मरीजों की लड़ाई के मामले में पुलिस करेगी जांच: वीरवार को हुई लैब में सिक्योरिटी और मरीजों के बीच लड़ाई में पुलिस की ओर से भी जांच की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी वीडियो फुटेज खंगाली जा रही है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस लड़ाई में बेहोश हुई गर्भवती महिला से भी बात की जाएगी। उसके बाद गर्भवती महिला अगर कुछ बताती है तो उनके बयान पर भी एक्शन लिया जाएगा। वहीं, जनरल अस्पताल में सिक्योरिटी की बात करें तो हर दूसरे दिन लापरवाही की बातें सामने आ रही हैं, अस्पताल में सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
अकेला बेटा था परिवार में, अभी होनी थी शादी मृतक नरेश के भतीजे हरदीप ने बताया कि उनकी 35 साल के करीब उम्र थी और वह अपने परिवार में अकेले ही थे। हरदीप ने बताया कि वह भी कई बार उनके साथ ही रहते थे, क्यों कि उनके भी पिता की कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। काफी टाईम से नरेश की तबियत खराब चल रही थी और उनका इलाज सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल में ही चल रहा था। अब उनमें खून भी कम बताया जा रहा था।