पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वुमन सेफ्टी को लेकर महिला कांग्रेस 17 को मनाएगी ब्लैक डे

वुमन सेफ्टी को लेकर महिला कांग्रेस 17 को मनाएगी ब्लैक-डे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस ने 17 अप्रैल को ब्लैक डे मनाने का फैसला किया है। यह ब्लैक डे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा में हरियाणा गवर्नमेंट के विफल रहने के आरोप में मनाया जाएगा। महिला कांग्रेस की आज हुई मीटिंग में दो नई नियुक्ति भी की गई। पंचकूला की सुधा भारद्धाज को जनरल सेक्रेटरी आर्गेनाइजेशन और डॉ. नीना राठी को जनरल सेक्रेटरी एडमिनिस्ट्रेशन पद पर नियुक्त किया गया। हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान के मुताबिक 17 अप्रैल को महिला कांग्रेस पूरे देश में काला दिवस मनाएगी। हरियाणा के सभी 22 जिलों के मुख्यालय पर नरेंद्र मोदी एवं मनोहर लाल खट्टर के पुतले जलाए जाएंगे। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी अंधी गूंगी-बहरी है। जिसको न तो दिखता है कि हमारी बच्चियों की अस्मत रोज लूटी जा रही है। न उनको बच्ची का कराहता हुआ दर्द सुनता है। न उनको बेटी का दर्द, एक बाप का दर्द, एक मां का दर्द दिखता है। इस वजह से महिला कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि 17 अप्रैल को सभी जिला मुख्यालय पर महिला कांग्रेस भाजपा के पुतले फूंकेगी। सुमित्रा चौहान का कहना है कि भाजपा की सरकार आने के बाद एनसीआरबी के रिकॉर्ड के आधार पर 4 गुना से ज्यादा महिला अपराध बड़े। महिला कांग्रेस ने चुने हुए महिला प्रतिनिधि, सरपंच, पंच, जिला पार्षद, काउंसलर, नगर परिषद, जिला परिषद चेयरमैन का सम्मेलन भी आयोजित होगा।

खबरें और भी हैं...