पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तत्कालीन एलएओ एमएस सांगवान, नायब तहसीलदार धूप सिंह से पूछताछ

तत्कालीन एलएओ एमएस सांगवान, नायब तहसीलदार धूप सिंह से पूछताछ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला | नाडा-चौकी गांव मंे एक्वायर जमीन के बदले दो बार मुआवजा देने के मामले में विजिलेंस की एसआईटी ने तहसील से लोगों के नाम विरासत के इंतकाल के लिए दिए गए आवेदन की कॉपी मांगी थी। इसके अलावा किस आधार पर लोगों ने शामलात जमीन की इंतकाल के लिए आवेदन दिया था उसकी भी जानकारी मांगी थी, रेवेन्यू रिकॉर्ड में मौजूद ही नहीं है। शामलात देह की जमीन के मालिक कैसे बने इसका पूरा रिकॉर्ड देने को कहा है। रिकॉर्ड के मुताबिक 2015 के समय तत्कालीन लैंड एक्विजेशन ऑफिसर (एलएओ) एमएस सांगवान, तत्कालीन नायब तहसीलदार धूप सिंह सहित कुल 4 सरकारी कर्मचारी 2015 में हुए डबल पेमेंट के समय ऑफिस में मौजजूद थे। इन सभी से एसआईटी द्वारा पूछताछ की जा रही है। साथ ही नाडा-चौकी गाव से जुड़े कई डॉक्यूमेंट्स को विजिलेंट की एसआईटी टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है।

खबरें और भी हैं...