रेप के बढ़ते मामलों के खिलाफ कांग्रेस का कैंडल मार्च
पंचकूला | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष तरुण भंडारी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च उत्तरप्रदेश के उन्नाव में हुए बलात्कार व पीड़िता के पिता की हत्या, जम्मू व कश्मीर के कठुआ में 8 साल की मासूम के साथ बलात्कार के बाद उसकी नृशंस हत्या की घृणित घटनाओं के विरोध में निकाला गया। यह कैंडल मार्च इन्द्रधनुष ओडीटोरियम से शुरू हुआ और यवनिका पार्क में पहुंचकर सम्पन्न हुआ जहां रोष सभा का आयोजन किया गया।