कुछ दिन पहले रीकार्पेट हुई सड़क पर गड्ढा बना गाढ़ी पाइप
पंचकूला | शहर की सड़कें मुश्किल से रीकार्पेट हुई हैं। अब ये कितने दिन चलेंगी यह कहना मुश्किल है। शहर में कोई भी कार्यक्रम हो उसके लिए सड़कों में गड्ढे बनाकर पाइपें गाढ़ी जाती हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस के कार्यक्रम में ऐसा ही हुआ था। अब रविवार को एक धार्मिक कार्यक्रम के लिए सेक्टर-16 में नई सड़क में गड्ढा बनाकर पाइप गाढ़ी गई हैं। नगर निगम के अफसर इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे। जब कोई सड़क तोड़ रहा होता है तो कोई भी अफसर या कर्मचारी अपने ऑफिस से बाहर निकलकर रोकने नहीं आता। बाद में नोटिस भेजने की कार्रवाई कई बार जरूरी की गई है। फोटो: अशोक कुमार