शहर के एंट्री प्वाॅइंट पर फ्लाईओवर के पिलर्स पर बनेंगी पेंटिंग
पंचकूला शहर की एंट्री प्वॉइंट्स के साथ साथ शहर से गुजरते हुए हाईवे को आकर्षक बनाया जाएगा। इसके लिए पंचकूला नगर निगम की टीम करेगी, जो यहां शहर में माजरी चौक, सेक्टर-21 का अंडरपास और सेक्टर 20 के अंडरपास पर पेंटिंग बनाएगी। इसके लिए निगम ने प्रपोजल तो बना दिया है। इसके साथ ही पेंटिंग बनाने वाली टीम से डिजाइन तैयार करवाया जा रहा है। सरकार से इसकी परमिशन के लिए कहा गया है। निगम की प्लानिंग के अनुसार यहां शहर की एंट्री प्वाॅइंट पर माजरी चौक बने फ्लाईओवर के सभी पिलरों पर पेंटिंग को बनाया जाएगा। यहां लोगों को शहर में एंटर करने और यहां से पिंजौर की ओर जाने सहित सभी पहलुओं से पेंटिंग दिखाई देंगी। सेक्टर-21 के अंडरपास को भी इस प्लानिंग में शामिल किया गया है और सेक्टर-20 के अंडरपास पर भी इन पेंटिंग को बनाया जाएगा। इसके लिए निगम की टीम की ओर से हाल ही में यहां माजरी चौक पर सर्वे किया है। पेंटिंग करने वाली टीम को भी बुलाया गया था। नगर निगम के कमिश्नर राजेश जोगपाल ने बताया कि इसके लिए प्लानिंग को बनाया गया है। एक टीम को लगाया गया है। इस प्रपोजल को आला अधिकारियों को भेजा गया है। अप्रूवल आते ही इस काम को शुरू कर दिया जाएगा।
सेक्टर-20 और 21 के अंडरपास पर बनेंगी पेंटिंग