पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमडीसी में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक बर्न सिस्टम क्रिमेशन ग्राउंड

एमडीसी में बनेगा इलेक्ट्रॉनिक बर्न सिस्टम क्रिमेशन ग्राउंड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीसी सेक्टर-5 सी में करीब पौने एकड़ में क्रीमेशन ग्राउंड बनाया जाएगा। इस ग्राउंड की खास बात यह होगी कि इसमें इलेक्ट्रॉनिक बर्न सिस्टम लगाया जाएगा जो कि पंचकूला में अभी तक किसी भी क्रिमेशन ग्राउंड में नहीं है। ऐसे में एमडीसी व आसपास के सेक्टरों के लोगों को क्रिमेशन के लिए घग्गर पार के सेक्टर या फिर मनीमाजरा नहीं जाना पड़ेगा। डीटीपी सुरेंद्र सहरावत ने बताया कि एमडीसी के लोगों की काफी समय से डिमांड थी कि एमडीसी की जनसंख्या को देखते हुए क्रिमेशन ग्राउंड के लिए जगह निर्धारित की जाए। लोगों की मांग के आधार पर सेक्टर के लेआउट प्लान में बदलाव कर पौना एकड़ जगह निर्धारित कर फाइनल अप्रूवल के लिए फाइल डायरेक्टर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के पास भेज दी है। अप्रूवल मिलते ही एचएसवीपी की ओर ग्राउंड बनाने के लिए काम शुरू कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि मनीमाजरा क्रिमेशन ग्राउंड को जल्द ही चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से दूसरे जगह शिफ्ट किया जाएगा। ऐसे में मनीमाजरा व आसपास के एरिये के लोगों को भी एमडीसी में बनने वाले क्रिमेशन ग्राउंड का फायदा मिल सकेगा।

एमडीसी व आसपास के सेक्टरों के लोगों को क्रिमेशन के लिए घग्गर पार के सेक्टर या फिर मनीमाजरा नहीं जाना पड़ेगा

सेक्टर 20 के क्रिमेशन ग्राउंड को पौने दो एकड़ से बढ़ाकर 5 एकड़ किया जाएगा

सेक्टर 20 का क्रीमेशन ग्राउंड का एरिया करीब पौने दो एकड़ है। धीरे-धीरे वहां पर रोजाना क्रिमेशन की संख्या बढ़ती जा रही है और ऐसे में ग्राउंड के पास पार्किंग सहित लोगों के बैठने के लिए जगह की कमी पड़ने लगी है। ऐसे में सेक्टर 20 क्रिमेशन ग्राउंड के प्रधान की ओर पिछले हफ्ते एचएसवीपी के एडमिनिस्ट्रेटर व डीटीपी पंचकूला से मिलकर क्रिमेशन ग्राउंड के लिए करीब तीन एकड़ जमीन और दिए जाने की मांग की गई है। प्लानिंग के मुताबिक करीब दो एकड़ जगह में पार्किंग और बाकी तीन एकड़ जगह क्रिमेशन के लिए रखा जाएगा। क्रीमेशन ग्राउंड के प्रधान ओम प्रकाश गोयल ने बताया कि अब दिनों-दिनों क्रीमेशन की संख्या बढ़ती जा रही है और ऐसे में लोगों के बैठने व पार्किंग की जगह कम पड़ती जा रही है। रोजाना करीब 50 लोगों का क्रिमेशन किया जाता है और ऐसे में उसके हिसाब से जगह भी ज्यादा चाहिए। ऐसे में हमने एचएसवीपी के एडमिनिस्ट्रेटर व डीटीपी पंचकूला से पास लगती करीब 80 एकड़ जमीन में से करीब तीन एकड़ जमीन दिए जाने की मांग की है और उनकी ओर से इसके लिए हामी भर दी गई है।

210 फुट लंबी व 12 फुट चौड़ी शेड बनेगी

क्रिमेशन ग्राउंड के प्रधान ओम प्रकाश गोयल ने बताया कि क्रीमेशन ग्राउंड में इलेक्ट्रॉनिक बर्न सिस्टम लगाया जाएगा। इसके लिए सरकार व एचएसवीपी के अधिकारियों की ओर से बात की जा रही है। इसके अलावा क्रिमेशन ग्राउंड में 210 फुट लंबी व 12 फुट चौड़ी शेड बनाई गई है ताकि गर्मी के दिनों में लोग उसमें बैठ सकें।

खबरें और भी हैं...