पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आग में फंसे कंट्रोल रूम के स्टाफ की बची जान, फाइलें जली

आग में फंसे कंट्रोल रूम के स्टाफ की बची जान, फाइलें जली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा पुलिस के सेक्टर-6 स्थित हेडक्वार्टर में बुधवार रात 11 बजे आग लग गई। इसकी जानकारी एसएचओ सेक्टर-5, पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को दी गई। इसके बाद यहां फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाई गई। इस दौरान स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम में बैठा स्टाफ आग लगने के कारण अंदर फंस गया था। पहली और दूसरी मंजिल पर फैले धुंए के कारण रास्ता नहीं पता चल पाया। इसके चलते एसएचओ थाना सेक्टर 5 कर्मबीर सिंह ने उन्हें निकाला। हेडक्वार्टर में आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने एक करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान यहां पंचकूला पुलिस कमिश्नर एएस चावला, एडीजीपी अकील मोहम्मद, डीसीपी पंचकूला आरएस मीणा, एसीपी क्राइम आदर्शदीप सहित कई थाना प्रभारी और पुलिस फोर्स मौजूद थी।

एसएचओ और उसकी टीम ने बाहर निकाले कर्मचारी

इस दौरान यहां सबसे पहले थाना सेक्टर 5 के एसएचओ कर्मबीर सिंह पहुंचे थे। यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई, जैसे ही ये लोग ऊपर जाने लगे तो यहां अंधेरा और धुआं फैला हुआ था। इसके बाद कर्मबीर पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंचे और उसके बाद स्टाफ को बाहर निकाला गया। यहां आग को बुझाया गया। कई फाइलों, कम्प्यूटर्स और सामान को एसएचओ 5 और उनकी टीम ने ही साइड में किया। आग लगने के कारण आईजी लॉ एंड ऑर्डर के ऑफिस का नुकसान हुआ है। कई रूम्स में रखी हुई फाइलें जल गईं।

शीशे बंद थे, दोनों फ्लोर पर फैल गया धुआं...अभी तक जांच में सामने आया है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है। बिल्डिंग में सभी खिड़कियों के शीशे बंद थे, जिसके चलते सारा धुंआ फर्स्ट फ्लोर और सेकेंड पर फैल गया। यहां एक कोने से शुरू होकर आग ने 5 कमरों को अपनी चपेट में ले लिया था। वीरवार को दिन भर यहां आग लगने वाले एरिया की सेटिंग की जा रही थी।

खबरें और भी हैं...