पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 मौत और 3 जख्मी होनेे के बाद राउंडअबाउट बनाने की अप्रूवल तो मिली पर बनाया नहीं

1 मौत और 3 जख्मी होनेे के बाद राउंडअबाउट बनाने की अप्रूवल तो मिली पर बनाया नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रवीश कुमार झा | पंचकूला raveesh.jha@dbcorp.in

सेक्टर-21 पार्ट थ्री में एंट्री के लिए रॉन्ग साइड लोगों के जाने की वजह से हो रहे हादसे को कम करने के लिए 6 महीने पहले चीफ टाउन प्लानर और हुडा के एडमिनिस्ट्रेटर ने सेक्टर 21/3 की डिवाइडिंग स्थित शराब ठेके के नजदीक राउंडअबाउट बनाने की प्लानिंग अप्रूव्ड की थी। अप्रूवल के 6 महीने बाद भी काम शुरू नहीं किया गया। ऐसे में डिवाइडिंग रोड पर रॉन्ग साइड जाने की वजह से रोजाना छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। बुधवार को सेक्टर-21 पार्ट 3 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य नगर निगम कमिश्नर मिले और उनसे डिवाइडिंग रोड पर प्रपोज्ड राउंड अबाउट जल्द से जल्द बनवाने की मांग की। एसोसिएशन के प्रधान डॉ. आरके मलिक, जेपी सिंह, ओपी रंगा, रिटायर्ड प्रो. वीके वर्मा, मोहित सपरा, अरविंद सिंघल, जेपी सिंह, ओम प्रकाश, चुन्नी लाल शर्मा, दलबीर सिंह राणा ने निगम कमिश्नर राजेश जोगपाल से कहा कि 6 महीने पहले राउंड अबाउट का प्रपोजल अप्रूव्ड हो चुका है और तीन महीने से निगम के पास यह काम पेंडिंग पड़ा हुआ है। राउंडअबाउट नहीं बनने की वजह से रोजाना छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं।

मई 2017 में सभी रेजिडेंट्स हुडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर से मुलाकात कर सेक्टर 21/3 की डिवाइडिंग पर हादसों को रोकने के लिए राउंडअबाउट बनाए जाने की मांग की थी

दिसंबर 2017 में राउंडअबाउट बनाने की अप्रूवल के बाद फाइल हुडा के डिविजन-1 के इंजीनियरिंग विंग के पास जनवरी में फाइल भेजी। सेक्टर 21 के रेजिडेंट्स द्वारा बार-बार फाइल फॉलो करने के बाद आखिरकार डिविजन-1 के एक्सईएन ने रेजिडेंट्स को नगर निगम द्वारा राउंडअबाउट बनाने की बात बताई। बता दें कि हुडा ने सेक्टर 1 से 26 तक निगम को ट्रांसफर कर दिया। साथ ही फाइल 6 मार्च 2018 को डीटीपी को वापिस भेज दी।

गत 15 मई की सुबह करीब 8 बजे रॉन्ग एंट्री करते एक एक्टिवा सवार व्यक्ति की सामने आ रही कार से टक्कर हो गई और वह घायल हो गया उसे जनरल अस्पताल सेक्टर-6 में एडमिट करवाया। ये से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रैफर कर दिया। घायल व्यक्ति का नाम दीदार सिंह है जो कि सेक्टर 21 पार्ट-3 में रॉन्ग साइड से जा रहा था।

सेक्टर-21 पार्ट-3 के रिटायर्ड प्रोफेसर वीके वर्मा व रिटायर्ड कमांडेंट टीसी अत्री ने बताया कि वह अपने बच्चों को स्कूली बस में चढ़ाने व लेने इस कट के पास अाते हैं। करीब एक साल पहले दोनों को रॉन्ग साइड से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी थी।

रोड कट से एक से दूसरी ओर क्रॉस करते हुए होते हैं हादसे

यहां हादसे मेंं हो चुकी मौत

12 मई को सेक्टर 4 के 64 साल के वजिंदर सिंह की टिप्पर से सेक्टर 21/3 की डिवाइडिंग रोड पर टक्कर मारे जाने पर हो गई थी मौत।

2 मई को चंडीगढ़ के सौरभ मित्तल की आई-20 कार सामने से रॉन्ग साइड आ रही कार से जा टकराई। आपसी समझौते में कार रिपेयरिंग का क्लेम दिए जाने का बाद मामले में पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

14 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे स्कूल जाते बच्चे निशांत को रॉन्ग साइड से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसे तुरंत जनरल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। उसके सिर में 6 टांके लगे थे।

इस राउंडअबाउट को लेकर सेक्टर 21 पार्ट-3 के आरडब्ल्यूए के सदस्य मिलने आए थे। राउंडअबाउट बनाने के लिए इंजीनियरिंग विंग को एस्टीमेट तैयार करने को कहा गया है। एस्टीमेट तैयार होते ही इसकी अप्रूवल दे दी जाएगी ताकि समय पर राउंडअबाउट का काम शुरू हो सके। -राजेश जोगपाल, नगर निगम कमिश्नर

खबरें और भी हैं...