बुधवार रात चांद निकलते ही तरावी की नवाज शुरू की गई। इसके साथ ही शुरुअात हुई रमजान के रोजे की। वीरवार को रमजान के रोजे का पहला दिन था। पंचकूला और आसपास की मस्जिदों में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नवाज अदा की। रमजान के रोजे बुधवार शाम 7 बजकर 10 मिनट पर चांद देख तरावी की नवाज शुरू कर रोजों की शुरुआत की गई। अगले दिन वीरवार को मस्जिदों से लेकर दरगाहों पर भी पांच टाइम नवाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के मेंबर और मदरसे मनीमाजरा के वाइस प्रिंसिपल डॉ. खालिद नदीम ने बताया कि अगले 29 से 30 दिन यानी एक महीने तक लगातार रोजे रखे जाएंगे। हर रोज शाम को 7 बजकर 10 मिनट पर चांद को देख खजूर और पानी का सेवन कर रोजे खोले जाएंगे। इसके बाद तड़के 3 बजकर 55 मिनट से पहले तक ही सहरी खाते हैं। इसके बाद दोबारा से अगला रोजा शुरू हो जाएगा, जिसके बाद न तो कोई अन्न खाना है और न ही पानी पीना है।
ईद का चांद दिखने तक रखे जाएंगे रोजे : डॉ. खालिद ने बताया कि पंचकूला में सेक्टर 21 की मस्जिद, सेक्टर 16 के पास बुढ़नपुर, राजीव कालाेनी, सेक्टर 28 के कब्रिस्तान के पास बनी मस्जिद और इंडस्ट्रियल एरिया के पास अभयपुर में पांच टाइम नवाज अदा की जा रही है। रमजान के रोजे ईद का चांद दिखने तक चलेंगे। उन्होंने बताया कि रमजान के रोजे के दौरान शाम को चांद देखकर तरावी की नवाज शुरू की जाती है, इसमें कुरान शरीफ सुनी जाती है।
नगर खेड़ा मंदिर में यूथ क्लब ने लगाया 9वां शिविर, 37 ने किया रक्तदान
पंचकूला|देवीनगर में वीरवार को यूथ क्लब की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया। कैंप सेक्टर 6 के जनरल अस्पताल ब्लड बैंक की ओर से आई टीम की देख रेख में लगाया गया। देवी नगर यूथ क्लब की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप रेडक्रॉस सोसायटी के साथ मिलकर लगाया गया। रणजीत सिंह ने बताया कि देवी नगर यूथ क्लब जय सुल्तान मोहम्मद खान पीर बाबा की दरगाह पर सालाना कार्यक्रम करवाया जाता है। इसमें रेडक्रोस सोसायटी के सेक्रेटरी अनिल जोशी, ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. सीमा घई, विकास कुमार, यूथ क्लब की ओर से रणजीत सिंह, जीवन लाल, सुभाष चौधरी, रवीकांत मौजूद रहे। यूथ क्लब की ओर से रणजीत सिंह ने बताया कि कैंप में 37 डोनरों ने अपना ब्लड डोनेट किया। रेडक्राॅस पंचकूला के सेक्रेटरी अनिल जोशी ने यहां सभी डोनरों को बैज लगाकर हौसला बढ़ाया।
धर्म, समाज और संस्था कार्यक्रम की कवरेज के लिए 7889263870 पर वॉट्सएप करें। sandeep.kaushik@dhrsl.com पर मेल करें।
श्री शिरडी साईं सेवा समाज हर वीरवार को लगाता है भंडारा, लोगों को असुविधा न हो इसलिए पानी के लिए वॉटर कूलर का विशेष इंतजाम
पंचूकला|सेक्टर 5 स्थित थैप्सन के पास श्री शिरडी साई सेवा समाज की ओर से वीरवार को लंगर लगाया गया। इस दौरान यहां सैकडों लोगों ने कढ़ी चावल के अलावा खीर और रबडी की प्रसाद भी लिया। लंगर दोपहर 12 बजे के बाद शुरू कर दिया गया था जो करीब तीन-चार घंटे तक चलता रहा। इस दौरान अनिल थापर के अलावा तारा चंद, एएल महता, अशोक डिंगरा, अशोक कटारिया, एसपी महाजन, राजू कक्कड़ भी मौजूद रहे। अनिल थापर ने बताया कि श्री शिरडी साईं सेवा समाज पंचकूला की अोर से हर वीरवार को लंगर लगाया जा रहा है। अनिल थापर ने बताया कि जो भी यहां वीरवार को लंगर खाने आता है उनके लिए पानी की अलग से भी बंदोबस्त किया गया है। इसके अलावा एक वाॅटर कूलर परमानेंट लगाया गया है।
भारत विकास परिषद ने 457 स्टूडेंट्स को बांटी किताबें
पंचकूला|भारत विकास परिषद ने तीन दिन में 7 सरकारी स्कूलों के 457 स्टूडेंट्स को किताबें डोनेट की। मंगलवार को सेक्टर 19 के सरकारी स्कूल और सेक्टर 17 के सरकारी स्कूल के बच्चों को कॉपियां भी बांटी गई थी। बुधवार को सरकारी स्कूल सेक्टर 6 और सेक्टर 15 में कापियां बांटी गई। वीरवार को सेक्टर 7 के सरकारी स्कूल में बच्चों को किताबें बांटी गई। अशोक गुप्ता ने बताया कि कुछ दिन पहले ही शहर के 7 से ज्यादा स्कूलों में बच्चोें से मिला गया था।
सेक्टर-19 के मंदिर में पंचकूला यूथ कांग्रेस ने किया हवन
सिटी रिपोर्टर|पंचकूला
सेक्टर-19 के प्राचीन शिव मंदिर में शनि जयंती को लेकर पूजा-अर्चना की गई। इसमें शनि जयंती के उपलक्ष्य पर हवन का भी आयोजन किया गया। इस दौरान यहां सेक्टर वासियों के साथ पंचकूला यूथ कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष व यूथ ब्रिगेड़ देवा सेवा मानव ट्रस्ट हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर गुलाटी ने भी भाग लिया और कहा कि हवन करने से वातावरण की भी शुद्धि होती है। हवन में पूर्व प्रधान कृष्ण गोयल, रविंदर राणा, भूषण शर्मा, ललित शर्मा, रवि शर्मा, धर्मपाल पुनिया, दिनेश, पंडित परवीन, पंडित पंकज आदि उपस्थित रहे।
सेक्टर-8 और 16 में लगाया लंगर
सिटी रिपोर्ट|पंचकूला
सेक्टर-8 में वीरवार को दुकानदारों और कस्टमर्स ने मिलकर साईं लंगर का आयोजन किया। लंगर से पहले साईं की पूजा की गई और उसके बाद ही मार्केट में लंगर शुरू किया गया। लंगर दोपहर करीब 1 शुरू किया गया और करीब चार बजे तक चलाया गया। लंगर का आयोजन सेक्टर 8 स्थित फाइन एंड टॉप हेयर ड्रेसर मालिक फजलू खान की ओर से करवाया गया। इनके अलावा यहां ओम प्रकाश, सुरेश कुमार, नरेश ओबरॉय, गगन शिकारा भी मौजूद रहे। वहीं, पंचकूला सेक्टर 16 में शिरडी साईं सेवा समाज की ओर से लंगर का आयोजन किया गया।