पंचकूला|हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ-70 संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ की जिला पंचकूला कार्यकारिणी व सभी खंडों का तीन वर्षीय चुनाव 20 मई को जिला शिक्षा अधिकारी पंचकूला में होगा। जिला महासचिव भट्ट राजेश शर्मा ने बताया कि यह चुनाव राज्य प्रधान प्रदीप सरीन, संतीव मदौला, विक्रम सिंह भट्टी की देखरेख में आयोजित किए जाएंगे।