होमगार्डों का धरना जारी, मांगों पर सरकार नहीं दे रही ध्यान
पंचकूला|सेक्टर 5 स्थित धरना स्थल पर हरियाणा होमगार्ड एसोसिएशन का धरना वीरवार को भी जारी रहा। प्रदेश अध्यक्ष विकास रंगा की अध्य्क्षता में 3 अप्रैल से होमगार्ड एसोसिएशन का धरना जारी है। रंगा ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने बताया कि अपने परिवार का पालन पोषण व अपने बच्चों की शिक्षा के लिए अन्य प्रदेशों की तर्ज पर 365 दिन रोजगार दिया जाना चाहिए। अफसरों की तानाशाही व अपनी मनमानी से निकाले ग़ए जवानों की भी वापसी होनी चाहिए। 20 अप्रैल को डीजी होमगार्ड हरियाणा का घेराव किया, 27 को गृहमंत्री हरियाणा का घेराव किया गया। इसमेंे चंडीगढ़ प्रशासन ने एक गलत रवैया अपनाया। जवानों पर लाठीचार्ज किया व राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान किया गया। जिला स्तरीय चल रही मीटिंग को लेकर 3 मई को रोहतक में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। प्रशासन के अधिकारियों ने मीटिंग सीएम मनोहर लाल से करवाई गई। रंगा ने बताया कि सीएम ने हमारी समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिन का समय दिया गया। अभी तक सरकार की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई।