पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के कमिश्नर के ड्राइवर पर पुलिस ने किया केस दर्ज

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के कमिश्नर के ड्राइवर पर पुलिस ने किया केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोरेस्ट डिपार्टमेंट की महिला कर्मी को मारी थी टक्कर

पंचकूला|इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल कमिश्नर की इनोवा कार ने पिछले सप्ताह फोरेस्ट डिपार्टमेंट में जॉब करने वाली युवती को टक्कर मारी थी, जिसके बाद हिसार जोन के कमिश्नर की गाड़ी को चला रहा ड्राइवर यहां से गाड़ी लेकर फरार हो गया था। इस दौरान उस गाड़ी में खुद कमिश्नर निरंजन कोहली भी मौजूद थे, लेकिन युवती की कोई मदद नहीं की गई। ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट में कार्यरत ज्योत्सना की एक्टिवा को हिसार कमिश्नर की गाड़ी (एचआर-20-एई-0626) ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद ड्राइवर फरार हो गया था। ज्योत्सना की हालात अभी भी नाजूक है, वो पीजीआई में एडमिट है। पुलिस ने भी इसलिए मामला देरी से रजिस्टर्ड किया क्योंकि ज्योत्सना बयान देने के लिए फीट नहीं है। ऐसे में उसकी बहन के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। वहीं, ड्राइवर भी कई बार पीजीआई में जाकर माफी मांग चुका है, लेकिन परिवार ने माफी नहीं दी। क्योंकि उनका कहना था कि जब मदद करनी चाहिए थी, उस दौरान तो यहां अपने ऑफिसर को लेकर यहां से चला गया। इस बारे में एसएचओ सेक्टर 5 कर्मबीर सिंह ने बताया कि पहले तो ज्योत्सना की हालत जाजूक होने से बयान लेने में देरी की गई। उसकी बहन के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...