पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • थापली पंचायत के गांवों में 5 दिन से पानी नहीं, लोग परेशान

थापली पंचायत के गांवों में 5 दिन से पानी नहीं, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरनी खंड की थापली पंचायत के दर्जन भर गांवों में पिछले 5 दिनों से पानी का संकट छाया हुआ है। लोगों को जनस्वास्थ्य विभाग की सप्लाई से पानी की बूंद भी नसीब नहीं हो रही और न ही विभाग द्वारा इन गांवों के लिए टैंकर ही अभी तक उपलब्ध करवाए गए हैं। पांच दिन बाद भी जनस्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी व कर्मचारी लोगों की समस्या सुनने नहीं पहुंचा। वहीं, लोगों में रोष है कि विभाग ने पानी सप्लाई के लिए गांव में जो पाइपलाइनें बिछवाई गई हैं, वह नालियों में से गुजर रही हैं जिससे उन्हें लाइनों के लीकेज होने के कारण सप्लाई में दूषित पानी भी पीना पड़ रहा है। थापली पंचायत के बृज भूषण, विजय, राम किशन, संजू, मोहिंद्र सिंह, राम चंद्र, कुलदीप, कर्म चंद आदि ने बताया कि उ्रमें 5 दिन से विभाग की पानी सप्लाई फेल है।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले हर वर्ष जब भी पानी की किल्लत होती थी। विभाग द्वारा टैंकर सप्लाई शुरू कर दी जाती थी, लेकिन पिछले पांच दिनों से पानी के भारी संकट के बावजूद विभाग द्वारा टैंकर से पेयजल सप्लाई शुरू नहीं की गई। मजबूरी में गांव के गरीब ग्रामीणों को अपने स्तर पर भारी पैसा खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। ग्रमीणों ने बताया कि खेड़ाबागड़ा पंचकूला व थापली मार्ग का केंद्र बिंदु है जहां से दोनों मार्गों से आए दिन सैकड़ों ग्रामीण व सैलानी आते हैं जो खेड़ाबागड़ा विभाग की टंकी से पानी पीते हैं लेकिन अब पांच दिन से सभी प्यासे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग ने गांव भंूड़ में जो पेयजल पाइपलाइन बिछा रखी है वह सब गंदी नालियों में पड़ी होने के कारण नालियों का गंदा पानी भी पानी की पाइपों में चला जाता है, जिससे ग्रामीणों को दूषित पानी मिलने का अंदेशा है।

टैंकर के लिए प्रपोजल भेजा है

वहीं, इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई सतबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि टैंकर सप्लाई के लिए प्रपोजल भेजा गया है जो मंजूर हो तो ही जल्द ही शुरू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...