पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारी हड़ताल पर

सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारी हड़ताल पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला|सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की वीरवार को भी स्ट्राईक जारी रही। राज्य कमेटी के आह्वान पर तीन दिन पहले डीसी पंचकूला को ज्ञापन दिया गया था। श्रवण कुमार जांगड़ा ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने अपनी हड़ताल शुरू करने से पहले निकाय मंत्री कविता जैन को 18 मार्च को ज्ञापन दिया था। इसमें सभी मांगों के बारे में अवगत करवाया था। इसके साथ ही आंदोलन का नोटिस भी जारी किया था। इसके बाद 9 मई से 11 मई तक 3 दिन की हड़ताल का आह्वान किया था, लेकिन सरकार द्वारा इस आंदोलन की अनदेखी करने के बाद नगर पालिका कर्मचारी संघ ने मजबूरन इस हड़ताल को 3 दिन के लिए और बढ़ाना पड़ा था। इसके बाद भी अभी तक मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अब शुक्रवार को ही फैसला लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...